देहरादून: उत्तराखंड क्रांति दल के आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस ने राजपुर रोड थाने पर रखा है। दोनों के फोन स्विच ऑफ हैं।
UKD leaders Ashish Negi and Ashutosh Negi arrested
दरअसल कुछ दिन पहले एक पहाड़ी मूल के व्यक्ति की तनख्वाह के लिए एक होटल के मालिक के साथ आशुतोष नेगी और आशीष नेगी का एक विडियो सामने आया था। विडियो में उत्तराखंड क्रांति दल के आशुतोष और आशीष नेगी दोनों ही पहाड़ी मूल के व्यक्ति की तनख्वाह दिलाने के लिए होटल मालिक के साथ बातचीत करते नजर आये थे, जो आगे चल कर गहमा-गहमी में बदल गई।
ये है कारण.. देखिये
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इसी मामले में उत्तराखंड क्रांति दल के दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आशीष नेगी और आशुतोष नेगी को पुलिस ने राजपुर रोड थाने पर रखा है। दोनों के फोन स्विच ऑफ बताये जा रहे हैं।
देखिये वो पूरा घटनाक्रम जिसके लिए UKD के आशुतोष नेगी और आशीष नेगी को गिरफ्तार किया गया है...