उत्तराखंड चमोलीdeath of Soldier Surendra Singh

Uttarakhand News: चमोली के लांस नायक सुरेंद्र सिंह की मौत, गढ़वाल स्काउट में थे तैनात

बीते मंगलवार 8 जुलाई को गढ़वाल स्काउट ज्योर्तिमठ में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह की अचानक मौत हो गई.....

Soldier Surendra Singh: death of Soldier Surendra Singh
Image: death of Soldier Surendra Singh (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड के गढ़वाल के एक और जवान की ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए हैं। दरअसल चमोली जिले के निवासी लांस नायक सुरेंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान उन्हें हार्टअटैक आ गया था, और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जवान की मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

death of Soldier Surendra Singh

जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार 8 जुलाई को गढ़वाल स्काउट ज्योर्तिमठ में तैनात जवान सुरेंद्र सिंह की अचानक मौत हो गई थी। मृतक जवान सुरेंद्र सिंह चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र के वाण गांव के मूल निवासी थे। जानकारी मिली है कि बीते मंगलवार की सुबह ड्यूटी के दौरान लांस नायक सुरेंद्र सिंह की तबियत अचानक से बिगड़ने लगी, उनके सीने में दर्द उठने लगा। उनके सहकर्मी उन्हें तत्काल की उपचार के लिए ले गए। लेकिन इलाज के दौरान ही जवान सुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। जवान सुरेंद्र सिंह अपने पीछे माता-पिता दो भाई और बहन को रोता बिलखता छोड़ गए है।

सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

जिसके बाद मंगलवार देर रात लांस नायक सुरेंद्र सिंह के पार्थिव शरीर को उनके पैत्रिक गांव पहुँचाया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर को देखकर उनकी मां रो-रोकर सदमे में चली गई। पूरे वाण गांव के लोग जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे। इस दौरान सैनिक अंतिम दर्शन करने आए ग्रामीणों के आँखों में भी आंसू छलक पड़े। आज यानि बुधवार सुबह उनके गांव के पैत्रिक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सैनिकों ने आज सुबह वाण गांव के पैत्रिक घाट पर जवान सुरेन्द्र सिंह को अंतिम सलामी दी।

सीएम धामी ने दी श्रदांजलि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सोशल मिडिया पोस्ट के जरिए जवान सुरेंद्र सिंह की मौत पर दुःख व्यक्त कर उन्हें श्रदांजलि दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि "ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"