हरिद्वार: उत्तराखंड में 'ऑपरेशन कालनेमि' के अंतर्गत फर्जी साधुओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। हरिद्वार पुलिस ने इस अभियान के तहत 44 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। ये सभी साधु-संतों का रूप धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और अन्य प्रकार के ढोंग दिखाकर श्रद्धालुओं और आम जनता को भ्रमित कर रहे थे।
44 fake babas arrested under Operation Kalnemi
जानकारी के अनुसार, एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर हरिद्वार जिले के सभी थाना पुलिस "ऑपरेशन कालनेमि" के तहत फर्जी बाबाओं की जांच कर रही है। इसी अभियान के तहत रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गंगनहर पटरी और रेलवे स्टेशन के आस-पास गश्त और चेकिंग के दौरान कई फर्जी बाबाओं को हिरासत में लिया। हरिद्वार पुलिस ने इस अभियान के तहत करीब 44 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस ने इन सभी फर्जी बाबाओं को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
"ऑपरेशन कालनेमि" आगे भी रहेगा जारी
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर शुरू किया गया "ऑपरेशन कालनेमि" धार्मिक ढोंगियों के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा है। जिसके बाद से उत्तराखंड पुलिस का फर्जी बाबाओं के खिलाफ 'ऑपरेशन कालनेमि' लगातार जारी है। उत्तराखंड पुलिस साधु संतों का भेष बनाकर लोगों को ठगने और सनातन संस्कृति को बदनाम करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त एक्शन ले रही है। हरिद्वार पुलिस द्वारा भी अब तक कई ढोंगी बाबाओं को गिरफ्तार किया जा चुका है, आगे भी कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी बाबाओं का भेष धारण कर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और धोखाधड़ी से श्रद्धालुओं को भ्रमित कर उन्हें ठग रहे हैं।