पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के 12 जिलों में आज शाम तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम घोषित किए जाएंगे। आज सुबह 8 बजे से मतगणना आरंभ हो गई। इस बार उत्तराखंड की जनता ने कई शिक्षित युवाओं को मौका दिया है, जिनमें से एक पौड़ी जिले की साक्षी भी शामिल है।
Uttarakhand Panchayat Chunav Result Kui Pauri Garhwal
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के कई रोचक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बार जनता ने कई शिक्षित युवाओं पर भरोसा कर उन्हें जिताया है। इसी क्रम में पौड़ी जिले की पाबौ ब्लॉक के कुई गांव में भी ग्रामीणों ने युवा प्रधान चुनी है। ग्रामीणों ने एक शिक्षित युवा पर भरोसा करते हुए 22 वर्षीय साक्षी को पंचायत चुनाव में जिताकर ग्राम प्रधान बनाया है। साक्षी ने पंचायत चुनाव जीतकर अपने गांव की सबसे युवा प्रधान होने की उपलब्धी प्राप्त की है।
साक्षी ने देहरादून से की बीटेक की डिग्री हासिल
बताया जा रहा है कि कुई गांव की साक्षी ने हाल ही में देहरादून से बीटेक की डिग्री प्राप्त की, जहाँ उसने अपनी पढ़ाई के दौरान अपने क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया। जिस कारण साक्षी देहरादून से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद गांव वापस आई। अपने संकल्प को पूरा करने के लिए साक्षी ने पंचायत चुनाव 2025 में ग्राम प्रधान के पद के लिए चुनाव लड़ा। कुई गांव के ग्रामीणों ने साक्षी पर भरोसा करते हुए उसे वोट देकर ग्राम प्रधान चुना।