उत्तराखंड अल्मोड़ा21 year old Nikita became area panchayat member

Uttarakhand Panchayat Chunav Result: 21 वर्षीय निकिता ने रचा इतिहास, चुनाव जीत बनी क्षेत्र पंचायत सदस्य

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की कोट्यूड़ा ताल सीट से चुनाव जीतकर 21 वर्षीय निकिता ने इतिहास रच दिया है।

Panchayat Chunav Result: 21 year old Nikita became area panchayat member
Image: 21 year old Nikita became area panchayat member (Source: Social Media)

अल्मोड़ा: उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में कई युवा प्रत्याशियों ने बाजी मारी है। प्रदेश की जनता ने इस बार कई शिक्षित युवाओं पर भरोसा कर उन्हें चुनाव जिताया है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा 21 वर्षीय निकिता ने क्षेत्र पंचायत का चुनाव जीता है।

21 year old Nikita became Kshetra Panchayat sadsya

अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत की कोट्यूड़ा ताल सीट से चुनाव जीतकर 21 वर्षीय निकिता ने इतिहास रच दिया है। निकिता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में 41 वोटों से जीत हासिल की है। कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता को कुल 456 वोट मिले है, जिससे उनके परिजनों और समर्थकों में खुशी का माहौल छाया हुआ है। वहीं निकिता के विपक्ष में उठी प्रत्याशी निशा को 415 मत प्राप्त हुए हैं। कोट्यूड़ा ताल की जनता ने निकिता और उसकी शिक्षा पर भरोसा करते हुए उसे चुनाव जिताया है।

अन्य पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा बनी निकिता

पंचायत चुनाव जीतने के बाद निकिता ने बताया कि वर्तमान में वे बीए की पढ़ाई कर रही हैं, और उन्हें खुशी है कि जनता ने उन पर विश्वास कर उन्हें चुनाव जिताया है। निकिता बताती हैं कि वे अपने क्षेत्र की महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दों के प्रति जागरूकता लाएंगी। वो अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगी, और जनता का भरोसा नहीं तोड़ेंगी। निकिता की जीत उन सभी पहाड़ी बेटियों के लिए प्रेरणा है, जिनको बचपन से यह सिखाया जाता है कि 12 पास के बाद उन्हें केवल शादी करनी है।