उत्तराखंड हल्द्वानीMan disappeared after taking loans in Haldwani

उत्तराखंड: पत्नी के नाम पर लिया 10 लाख का फर्जी लोन, ससुर से भी ऐंठे पैसे.. फिर हो गया लापता

पति के लापता होने के बाद यशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसका पति उसको मुश्किल में फंसा कर लापता हो गया है।

Husband Cheated Wife: Man disappeared after taking loans in Haldwani
Image: Man disappeared after taking loans in Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी से धोखाधड़ी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने पहले कारोबार के नाम पर ससुर से पैसे ठगे और फिर अपनी पत्नी के नाम पर लोन लेकर लापता हो गया। आरोपी की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Man disappeared after taking loans in Haldwani

जानकारी के अनुसार, न्यू मंडी बरेली रोड हल्द्वानी की निवासी यशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी शादी दिल्ली के शाहदरा निवासी संदीप गोयल के साथ हुई थी। दोनों की शादी को 11 साल हो चुके हैं। यशा ने बताया कि उसके पति संदीप ने यशा के पिता से कारोबार के नाम पर 4 लाख रुपये लिए थे, और वो पैसे उन्हें वापस भी नहीं लौटाए। इसके अलावा आरोपी ने अपनी पत्नी यशा के नाम पर एक बैंक से फर्जी तरीके से 10 लाख रुपये का लोन भी लिया है।

दिल्ली जा रहा हूँ बोलकर फरार

यशा ने बताया कि जब उसे 10 लाख रुपये के लोन के बारे में पता चला, तो उसने संदीप से बात की और पूछा कि उसने इतना लोन क्यों लिया है। यशा के सवालों पर संदीप भड़क गया और उसने यशा के साथ बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। जब यशा के माता-पिता को यह बात पता चली कि उनका दामाद यशा के साथ मारपीट करता है। जिसके बाद माता-पिता ने उसे अपने साथ मायके हल्द्वानी लाने का निर्णय लिया है। हल्द्वानी आकर जब यशा ने संदीप को फोन किया, तो संदीप ने बताया कि उसे कर्जदारों ने पकड़ लिया है, इसीलिए उसे दिल्ली जाना पड़ रहा है। लेकिन इसके बाद से संदीप का ना ही फ़ोन लग रहा है और ना ही उन्हें पता है कि वो कहा है। संदीप के लापता होने के बाद यशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि उसका पति उसको मुश्किल में फंसा कर लापता हो गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, मामले की जांच भी शुरू कर दी है।