उत्तराखंड हल्द्वानी300 police personnel blockade Haldwani

हल्द्वानी में 300 पुलिस जवानों की नाकेबंदी से हड़कंप, बाहर से आकर रह रहे लोगों की हुई पूछताछ

आज शनिवार सुबह बनभूलपुरा क्षेत्र में 300 जवानों के साथ पुलिस अधिकारियों ने चारों ओर से नाकेबंदी कर सत्यापन अभियान चलाया...

Verification Campaign Haldwani: 300 police personnel blockade Haldwani
Image: 300 police personnel blockade Haldwani (Source: Social Media)

हल्द्वानी: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज सुबह 300 जवानों के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बनभूलपुरा इलाके की चारों ओर से नाकेबंदी की, जिसके बाद पुलिस द्वारा सभी वाहनों की चेकिंग की गई और बड़ी संख्या में लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस ने यह अभियान दोपहर तक चलाया।

300 police personnel conducted verification campaign in Haldwani

हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज शनिवार सुबह 300 जवानों के साथ पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस फ़ोर्स द्वारा सुबह से दोपहर तक पूरे इलाके की चारों ओर से नाकेबंदी की गई। क्षेत्र में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस फ़ोर्स ने क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों से पूछताछ शुरू की। पुलिस का ध्यान मुख्य रूप से उन लोगों पर था जो बाहर से आकर हल्द्वानी में रह रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन लोगों के दस्तावेजों की जांच भी की। इसके अलावा क्षेत्र में सभी छोटी-बड़ी गाड़ियों की चेकिंग भी की गई।

बाहरी लोगों के दस्तावेजों की जांच

सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया कि क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस नियमित रूप से इस प्रकार के अभियान चलाती है। इसी क्रम में आज बनभूलपुरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सत्यापन अभियान आयोजित किया गया, जहां लोगों से पूछताछ की गई और उनके दस्तावेजों की जांच की गई। सत्यापन अभियान के दौरान कुछ व्यक्तियों के पास दस्तावेज नहीं मिलने पर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस अभियान के तहत बाहर से आकर यहां रहने वाले लोगों के साथ-साथ इस क्षेत्र में आने-जाने वाले लोगों का भी सत्यापन किया गया।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

गौरतलब है कि इससे पहले पुलिस जिला प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों ने अतिक्रमण की पहचान करने के लिए कार्रवाई की थी। इस दौरान, जिला प्रशासन ने नेपाली मूल के कई व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने न केवल भारत में फर्जी वोटर आईडी और आधार कार्ड बनवाए थे, बल्कि रेलवे की भूमि पर कब्जा कर घर भी बना लिया था। सीओ सिटी ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।