उत्तराखंड नैनीताल7000 acres government land encroachment-free in Uttarakhand

उत्तराखंड में अब तक 541 अवैध मजारें ध्वस्त, 7000 एकड़ सरकारी जमीन कब्जा-मुक्त

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बुलडोजर अतिक्रमण पर जमकर चल रहा है। आज ध्वस्त हुई तीन अवैध मजारों को मिलाकर अब तक 541 मजारें ध्वस्त हो चुकी हैं।

541 illegal shrines demolished: 7000 acres government land encroachment-free in Uttarakhand
Image: 7000 acres government land encroachment-free in Uttarakhand (Source: Social Media)

नैनीताल: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी का अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी पर है। नैनीताल जिले के रामनगर में कॉर्बेट सिटी इलाके में अवैध रूप से बनाई गई तीन मजारें आज बुलडोजर से ध्वस्त कर दी गई। पिछले कई दिनों से चिन्हित की गई इन मजारों को इससे पहले नोटिस भी जारी किया गया था।

7000 acres government land encroachment-free in Uttarakhand

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बाद उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार का अभियान फिर से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री धामी ने कुछ दिन पहले भी संकेत दिए थे कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आज सरकारी भूमि पर अवैध रूप से बनी हुई तीन मजारों को प्रशासन में बुलडोजर से तोड़ दिया। नैनीताल के एटीएम विवेक राय ने मीडिया को बताया कि दो हफ्ते पहले स्थानीय प्रशासन ने मजारों को नोटिस भी जारी किए थे। इनमें से एक मजार एक बड़े रिसोर्ट के अंदर भी बनी थी। तीनों मजारों को प्रशासन ने आज ध्वस्त कर जमीनों को कब्ज़ा-मुक्त कर दिया।

7000 एकड़ सरकारी भूमि अवैध कब्जे से मुक्त

इसके साथ ही उत्तराखंड में अब तक 7000 एकड़ सरकारी भूमि अवैध कब्जे से मुक्त हो गई है। कुल मिलाकर अब तक उत्तराखंड में सरकारी भूमि पर बनी हुई 541 मजारें हटाई गई हैं। उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार में अतिक्रमण पर हो रहे असरदार एक्शन में हरिद्वार नैनीताल और उधम सिंह जिले में बड़े पैमाने पर सरकारी जमीने अतिक्रमण मुक्त की गई हैं।