उत्तराखंड रुड़की13 arrested for prostitution in Srinivasa Hotel

उत्तराखंड: होटल में चला रहे थे देहव्यापर का अनैतिक धंधा, 8 महिलाओं सहित 13 आरोपी गिरफ्तार

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम और कोतवाली पुलिस की टीम ने संयुक्नेत रूप से होटल में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 8 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।

Prostitution in Srinivasa Hotel: 13 arrested for prostitution in Srinivasa Hotel
Image: 13 arrested for prostitution in Srinivasa Hotel (Source: Social Media)

रुड़की: कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त कार्रवाई के तहत श्रीनिवास होटल में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड किया गया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 8 युवतियों सहित कुल 13 आरोपियों गिरफ्तार किया, जिनमें होटल का प्रबंधक भी शामिल है।

13 arrested for prostitution in Srinivasa Hotel

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को रुड़की के श्रीनिवास होटल में देह व्यापार के धंधे की जानकारी मिली। इस सूचना के आधार पर, सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने मिलकर मलकपुर चुंगी के पास स्थित श्रीनिवास होटल में छापेमारी की। पुलिस टीम ने इस कार्रवाई के दौरान होटल के चारों ओर घेराबंदी कर दी ताकि कोई भी आरोपी भाग न सके। पुलिस टीम को होटल के कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए और होटल के कमरों से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने होटल से 8 युवतियों और 5 युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने होटल में गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

6 सालों से चल रहा था अवैध धंधा

कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा के साथ आरोपी निक्की, कल्लू और दीपक काफी समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे थे। ये आरोपी अपना गिरोह बनाकर हरियाणा, असम, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से लड़कियों को लाकर रुड़की के कई होटलों में सप्लाई कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो लगभग पिछले छह सालों से देह व्यापार का अवैध धंधा चला रहे थे। पुलिस ने इन सभी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी इकट्ठा कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

राजा उर्फ रांझा, निवासी पाड़ली गुज्जर रुड़की,
हैदर अली, निवासी पूर्वी अंबर तालाब रुड़की,
सिद्वांत, निवासी ग्राम पोड़ोवाली बालावाली कोतवाली लक्सर,
रविकांत,निवासी ग्राम लखनौता थाना झबरेड़ा,
लक्की, निवासी असद रोड माडल टॉऊन पानीपत हरियाणा,
आठ महिलाएं, निवासी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लखनऊ।