उत्तराखंड उत्तरकाशीSchools closed in 3 districts on 7 August

उत्तराखंड: इन 4 जिलों में कल स्कूल रहेंगे बंद, खराब मौसम के चलते प्रशासन के आदेश

उत्तराखंड के 4 जिलों में कल बृहस्पतिवार को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Heavy Rain Alert: Schools closed in 3 districts on 7 August
Image: Schools closed in 3 districts on 7 August (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के कुछ जिलों में कल 7 अगस्त यानि बृहस्पतिवार को भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते प्रदेश के 4 जिला प्रशासन ने अपने जिले में कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

Heavy rain alert, schools closed in 3 districts on 7 August

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है, उत्तरकाशी में आई आपदा ने पूरे प्रदेश में भय का माहौल बना दिया है। प्रदेश के सभी जिलों के जिला प्रशासन लगातार अलर्ट मोड पर हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बृहस्पतिवार 7 अगस्त 2025 को भी उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर जिले में जिला प्रशासन ने कल 7 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अकाश घोषित किया है। इन तीनों जिलों के जिला प्रशासन छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के चलते अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।