उत्तराखंड देहरादून3 accused arrested for hacking Doon International School website

Uttarakhand: दून इंटरनेशनल स्कूल की वेबसाइट हैक कर साइबर ठगी की कोशिश, STF ने बरेली से गिरफ्तार किए 3 शातिर

एसटीएफ ने दून इंटरनेशनल स्कूल की वेबसाइट को हैक करने वाले तीन आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार किया है......

Cyber Crime in Dehradun: 3 accused arrested for hacking Doon International School website
Image: 3 accused arrested for hacking Doon International School website (Source: Social Media)

देहरादून: एसटीएफ ने शनिवार को दून इंटरनेशनल स्कूल की वेबसाइट को हैक करने वाले तीन आरोपियों को बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा स्कूल वेबसाइट को हैक कर अभिभावकों से रोबोटिक्स लैब के शुल्क के रूप में 4990 रुपये की मांग की गई थी। इन आरोपियों के खिलाफ देशभर में साइबर ठगी की कई शिकायतें दर्ज हैं।

3 accused arrested for hacking Doon International School website

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में कुछ साइबर ठगों ने स्कूल पैड नाम की एप का इंटरफेस तैयार कर दून इंटरनेशनल स्कूल की असली प्लेटफॉर्म को हैक किया था। इस दौरान दून इंटरनेशनल के सिटी, रीवर साइड और मोहाली कैंपस के अभिभावकों को रोबोटिक्स लैब के शुल्क जमा करने के संबंध में संदेश प्राप्त हुए थे। अभिभावकों को ये संदेश स्कूल की एप स्कूल पैड द्वारा व्हाट्सएप के जरिए भेजे गए थे। जिसके बाद जब अभिभावकों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की तो मामले की सच्चाई उजागर हुई।

कई अभिभावक कर चुके थे फीस जमा

नवनीत भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने जिस एप को हैक किया था, उसके जरिए स्कूल के छात्रों की फीस जमा की जाती है। आरोपियों द्वारा एक बड़ी साइबर ठगी को अंजाम देने का प्लान बनाया गया था। स्कूल प्रशासन की ओर से इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई। जांच में यह भी पता चला कि कई अभिभावकों ने फीस जमा भी कर दी थी। पुलिस ने जब खातों की जानकारी और मोबाइल नंबर आदि की जांच की तो, पता चला कि ठगी की राशि मुल्लापुर के निवासी मोहम्मद रिजवान के खाते में ट्रांसफर की गई थी।

बरेली से तीन आरोपी गिरफ्तार

जिसके बाद बीते शनिवार को एसटीएफ ने ठोस जानकारियों के आधार पर बरेली के रिठौरा क्षेत्र के गांव मुल्लापुर के निवासी मोहम्मद रिजवान, आकाशपुरम के निवासी सुदामा दिवाकर और गुलाबनगर के निवासी मोहम्मद फराज को गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने आईसी के माध्यम से की गई जांच में यह जानकारी मिली कि इन आरोपियों के खिलाफ कई राज्यों में साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज हैं। STF ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन और बैंक पासबुक आदि बरामद किए गए हैं। STF ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।