रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मार्ग में भारी बारिश के कारण केदारनाथ मंदिर जाने से रोके गए कुछ तीर्थयात्रियों ने सोनप्रयाग में पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, जिसके बाद पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
Pilgrims broke barricades as Kedarnath Yatra stopped due to rain
उत्तरकाशी में पिछले हफ़्ते आई धराली आपदा के बाद प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा स्थगित की हुई है। रुद्रप्रयाग पुलिस अधीक्षक आईपीएस अक्षय प्रहलाद ने बताया कि राज्य में कई जगहों पर अभी भी भारी बारिश हो रही है और केदारनाथ मार्ग पर भूस्खलन हुआ है। इस वजह से सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया था, लेकिन उनमें से कुछ ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सोनप्रयाग की घटना हुई। एक अधिकारी ने कहा, "स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।" वीडियो में पुलिसकर्मी कुछ तीर्थयात्रियों को तितर-बितर करने के लिए पीटते हुए दिख रहे हैं।
बारिश के अलर्ट के बाद रोकी गयी चारधाम यात्रा
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) ने सभी जिलाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, राज्य भर में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी देते हुए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किये हैं। बुधवार से गुरुवार तक, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में रेड अलर्ट लागू रहेगा। कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट के तहत भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गयी है।
अधिकारियों को सख्त निर्देश
अधिकारियों को यातायात की निगरानी करने, समय पर अपडेट साझा करने और आपातकालीन तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नदियों, सहायक नदियों, नालों, निचले इलाकों और बाढ़ के मैदानों के पास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और ज़रूरत पड़ने पर ऊँचे स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहने का भी आग्रह किया गया है। सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया था, लेकिन उनमें से कुछ ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ये विडियो देखिये..