उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 15 August 2025

Uttarakhand Weather: हर्षिल-गंगोत्री में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी, आज 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आज भी 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 15 August 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 15 August 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में आज भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के 5 जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते गुरूवार को हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र के ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी देखने को मिली।

Uttarakhand Weather Update 15 August 2025

उत्तराखंड में मानसून आने के बाद से लगातार हो रही भारी बारिश ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश से उपजी आपदाओं ने कई क्षेत्रों में हालात बिगाड़ दिए हैं। पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन की घटनाओं के कारण कई सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है, जिससे लोगों की आवाजाही और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। वहीं बीते बृहस्पतिवार को उत्तरकाशी और हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र के ऊंची-ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई, इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। क्योंकि अगर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती है तो इससे उन क्षेत्रों से आने वाले नदी-नालों में जलस्तर कम हो जाएगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार 11 अगस्त को उत्तराखंड के पांच जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों के कुछ हिस्सों में तेज बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा अन्य जिलों में भी आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं कल 16 अगस्त को भी देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके चलते इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।