उत्तराखंड बागेश्वरDM orders for holiday in schools in Bageshwar on 23 August

उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, 23 अगस्त को इस जिले में स्कूलों में छुट्टी के आदेश

23 अगस्त को भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा का तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। एह्तयातन स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये गए हैं..

holiday in schools: DM orders for holiday in schools in Bageshwar on 23 August
Image: DM orders for holiday in schools in Bageshwar on 23 August (Source: Social Media)

बागेश्वर: उत्तराखंड में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने कल यानी 23 अगस्त को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है।

DM orders for holiday in schools Due to Heavy Rain

स्कूली नौनिहालों की सुरक्षा के मध्य नजर 23 अगस्त शनिवार को बागेश्वर जिले के आंगनवाड़ी, सभी शासकीय अर्धशासकीय और प्राइवेट स्कूलों में कक्षा एक से 12 तक अवकाश की घोषणा की गई है। खराब मौसम के कारण कल बागेश्वर जिले में सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाई की ओर से यह आदेश जारी हुए हैं।
आदेश में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 22 अगस्त को जारी हुए पूर्वानुमान का संदर्भ लेते हुए, 23 अगस्त को बागेश्वर जिले में भारी वर्षा से बहुत भारी वर्षा के साथ ही आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा का तीव्र दौर होने की संभावना व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया गया है। आदेश दिए गए हैं कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टिगत शनिवार 23 अगस्त को बागेश्वर जिले के अंतर्गत सभी कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों में अवकाश रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर तदनुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। विचलन की दशा में संबंध के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।