उत्तराखंड चमोलीCentre Govt to send team for disaster assessment

उत्तराखंड: आपदा प्रभावितों का जल्द होगा पुनर्वास, राज्य सरकार करेगी आकलन.. केंद्र भी भेजेगा टीम

उत्तराखंड में कई जगह आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने केंद्र की सात सदस्यीय टीम उत्तराखंड आएगी, उत्तराखंड सरकार भी केंद्र को आपदा आकलन कर आपदाग्रस्त लोगों और प्रभावित व्यवस्थाओं का प्रस्ताव भेजेगी।

Tharali Disaster: Centre Govt to send team for disaster assessment
Image: Centre Govt to send team for disaster assessment (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर आपदा से हुए नुकसान का आकलन तैयार किया जा रहा है। आकलन तैयार कर केंद्र को भेजा जाएगा। नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से भी टीम गठित कर दी गई है।

Centre Govt to send team for disaster assessment

केंद्र की ओर से आपदा का आकलन तैयार करने को गठित टीम में चीफ इंजीनियर, डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर आदि अधिकारी शामिल हैं। ये टीम जल्द ही आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचेगी। धराली, स्यानाचट्टी, पौड़ी, थराली समेत अन्य क्षेत्र में आपदा से भारी नुकसान हुआ है।
इस वक्त CM पुष्कर सिंह धामी, चमोली में थराली आपदा प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे बचाव एवं राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं, कुलसारी (चमोली) स्थित राहत कैम्प में आपदा प्रभावितों से भेंट कर CM धामी ने आपदाग्रस्त इलाकों का मुआईना किया, उनका हालचाल जाना। माना जा रहा है कि इसके बाद मुख्य सचिव के निर्देश पर उत्तराखंड सरकार भी एक प्रस्ताव केंद्र को भेजेगी।

"आपदा से प्रभावित हमारे भाई-बहनों की समस्याओं का त्वरित समाधान, आवश्यक सहयोग एवं पुनर्वास की सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।" - पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

  • आर्थिक पैकेज की तैयारी

    CM Dhami meets disaster affected
    1/ 1

    मुख्य सचिव, उत्तराखंड आनंद बर्धन ने सभी संबंधित विभागों को 25 अगस्त तक नुकसान का आकलन करने और अपने-अपने स्तर से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। विनोद कुमार सुमन, सचिव आपदा प्रबंधन ने कहा कि केंद्र को भेजने के लिए आपदा से हुए नुकसान का आकलन कर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से नुकसान का आकलन करने के लिए टीम भी गठित कर दी गई है। ये गठित टीम, संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण करेगी। जिसके बाद आपदा प्रबंधन विभाग, आपदा के बाद आवश्यकता का मूल्यांकन करवाएगी। इसके बाद केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड के लिए आर्थिक पैकेज की घोषणा कर दी जाएगी।