उत्तराखंड नैनीतालNainital SSP transferred 31 police officers

Uttarakhand News: नैनीताल में अपराधों पर नहीं कस रही नकेल, SSP ने 31 पुलिसकर्मियों के किए तबादले

नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से बीते सोमवार को देर रात कुल 31 अधिकारियों का तबादला किया।

Police Officers Transfer: Nainital SSP transferred 31 police officers
Image: Nainital SSP transferred 31 police officers (Source: Social Media)

नैनीताल: जनपद नैनीताल में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एक बड़ा कदम उठाया है। एसएसपी ने बीते सोमवार को देर रात 8 इंस्पेक्टर और 23 सब-इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया।

Nainital SSP transferred 31 police officers

जानकारी के अनुसार, बीते काफी समय से नैनीताल जिले में चोरी, अवैध गतिविधियों और अन्य आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुलिस व्यवस्था में सुधार लाने के उद्देश्य से यह निर्णय किया। एसएसपी ने निर्देशानुसार बीते सोमवार को देर रात जिले में लंबे समय से एक ही थाना या चौकी में जमे कुल 31 अधिकारियों का तबादला किया गया। एसएसपी ने इन सभी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत अपने नए कार्यक्षेत्र में पदभार ग्रहण करें और जिम्मेदारी संभालते ही सक्रियता दिखाएँ।

इन इंस्पेक्टर के किए गए तबादले

  1. इंस्पेक्टर सुशील कुमार –: पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा
  2. इंस्पेक्टर प्रकाश मेहरा –: खैरना से प्रभारी निरीक्षक भवाली
  3. इंस्पेक्टर विजय मेहता –: कालाढूंगी से प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी
  4. इंस्पेक्टर हरपाल सिंह –: साइबर सेल से प्रभारी एसओजी/एएनटीएफ/साइबर सेल
  5. इंस्पेक्टर ललिता पांडे –: एएचटीयू से प्रभारी एएचयू/डीसीआरबी
  6. इंस्पेक्टर रजत कसाना –: CCTNS संबंध सेल से प्रभारी CCTNS /सम्मन सेल
  7. इंस्पेक्टर विपिन चंद्र पांडे –: प्रभारी CCTNS सम्मन सेल से प्रभारी FFU/SIS
  8. इंस्पेक्टर उमेश कुमार मलिक –:प्रभारी निरीक्षक भवाली से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ

स्थानांतरित सब-इंस्पेक्टर की सूची

  1. सब-इंस्पेक्टर मनोज नयाल –: रामनगर से थानाध्यक्ष तल्लीताल
  2. सब-इंस्पेक्टर विजय नेगी –: पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष बेतालघाट
  3. सब-इंस्पेक्टर विमल मिश्रा –: भीमताल से थानाध्यक्ष काठगोदाम
  4. सब-इंस्पेक्टर संजीत राठौड़ –: एसओजी से थानाध्यक्ष भीमताल
  5. सब-इंस्पेक्टर मनोज सिंह –: मुखानी से चौकी क्वारब (भवाली) प्रभारी
  6. सब-इंस्पेक्टर हर्ष बहादुर पाल –: प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली से प्रभारी चौकी खैरना, थाना भवाली
  7. सब-इंस्पेक्टर रमेश चंद्र पंत –: प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू से बने प्रभारी चौकी कैंची, थाना भवाली
  8. सब-इंस्पेक्टर मोहन सिंह सोन –: प्रभारी एएनटीएफ से प्रभारी चौकी ओखलकांडा, थाना खन्स्यू
  9. सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह राणा –: थाना तल्लीताल से प्रभारी चौकी कोटाबाग, थाना कालाढूंगी
  10. सब-इंस्पेक्टर नीरज कुमार –: थाना बनभूलपुरा से प्रभारी चौकी देखरेख, थाना बनभूलपुरा
  11. सब-इंस्पेक्टर सुनील गोस्वामी –: सम्बद्ध थाना चोरगलिया से बने प्रभारी चौकी कुंवरपुर, थाना चोरगलिया
  12. सब-इंस्पेक्टर पंकज जोशी –: थानाध्यक्ष काठगोदाम से स्थानांतरित होकर बने वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर कालाढूंगी
  13. सब-इंस्पेक्टर विजय कुमार –: प्रभारी चौकी धानाचुली, थाना मुक्तेश्वर से प्रभारी चौकी राजपुर, थाना हल्द्वानी
  14. सब-इंस्पेक्टर हरजीत सिंह –: थाना मुखानी से प्रभारी चौकी धारी, थाना मुक्तेश्वर
  15. सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार –: सम्बद्ध थाना मुखानी से बने प्रभारी चौकी लामाचौड़, थाना मुखानी
  16. सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार –: सम्बद्ध थाना मल्लीताल से थाना मल्लीताल
  17. सब-इंस्पेक्टर निधि शर्मा –: थाना कालाढूंगी से थाना चोरगलिया
  18. सब-इंस्पेक्टर कुमकुम धानिक –: पुलिस लाइन से थाना काठगोदाम
  19. सब-इंस्पेक्टर सुशील जोशी –: थाना बनभूलपुरा से वरिष्ठ सब-इंस्पेक्टर, थाना बनभूलपुरा
  20. सब-इंस्पेक्टर फिरोज आलम –: साइबर सेल से एसओजी में नियुक्त
  21. सब-इंस्पेक्टर भुवन सिंह राणा –: सम्बद्ध थाना हल्द्वानी से थाना हल्द्वानी
  22. सब-इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह राणा –: सम्बद्ध थाना काठगोदाम से थाना काठगोदाम
  23. सब-इंस्पेक्टर राजवीर सिंह नेगी –: सम्बद्ध थाना भवाली से थाना भवाली