देहरादून: उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में आज बुधवार को बारिश से थोड़ी राहत के आसार हैं, जबकि अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Uttarakhand Weather Update 27 August 2025
उत्तराखंड में कभी धूप कभी बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक रुक-रुककर बौछारों का दौर हो रहा है। प्रदेश में कहीं-कहीं भारी वर्षा भी दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी भूस्खलन के कारण सड़के बंद हैं, जिससे लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऋषिकेश-हरिद्वार जिलों में भी नदी का पानी बार-बार खतरे की लाइन से ऊपर आ रहा है. हालांकि आज प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश से राहत मिल सकती है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में आज भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज चार जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार 27 अगस्त को उत्तराखंड के चार जिलों में भारी बारिश और बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर जिले के कुछ क्षेत्रों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं, जिसको लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि प्रदेश के बाकी जिलों में आज हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी 28 और 29 अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आगामी दो दिन प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, वहीं बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने से लेकर आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं। देहरादून के कुछ क्षेत्रों में आज भारी से बहुत भारी होने की संभावना है।
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें: