उत्तराखंड देहरादूनLand fraud mastermind Ramnaresh Nautiyal arrested

उत्तराखंड: लैंड फ्रॉड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों पर कराता था जमीन रजिस्ट्री

देहरादून पुलिस की विशेष टीम ने भूमि धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड आरोपी को मुखबिर तंत्र और सर्विलांस तकनीक की मदद से गिरफ्तार किया।

Land fraud: Land fraud mastermind Ramnaresh Nautiyal arrested
Image: Land fraud mastermind Ramnaresh Nautiyal arrested (Source: Social Media)

देहरादून: एसएसपी देहरादून की त्वरित कार्यवाही से पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे भूमि धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड रामनरेश नौटियाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस तकनीक की मदद से उसे दबोचकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Land fraud mastermind arrested

जानकारी के अनुसार आरोपी रामनरेश नौटियाल के खिलाफ अब तक भूमि धोखाधड़ी से जुड़े 11 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दूसरों की जमीनों की रजिस्ट्री कराता था और पीड़ित पक्षों से लगभग 60 लाख रुपये की ठगी कर चुका है। जांच के दौरान गंभीर आरोप पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमों में धारा 467, 468 और 471 की बढ़ोतरी की गई। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी अब तक करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में भी कई संगीन मामले दर्ज हैं। लेकिन आरोपी रामनरेश बीते छह महीनों से फरार चल रहा था और उत्तरकाशी के पुरोला क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।

उत्तरकाशी का निवासी है आरोपी

एसएसपी ने मामले की गहन विवेचना कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम गठित की गई, टीम ने बड़ी सफलता हासिल की और फरार आरोपी को मुखबिर तंत्र और सर्विलांस तकनीक की मदद से उत्तरकाशी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रामनरेश नौटियाल पुत्र रामकृष्ण नौटियाल, निवासी चंदेली, पुरोला (उत्तरकाशी) के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र और कांस्टेबल रवि शंकर शामिल थे। इस टीम की सक्रियता और रणनीतिक कार्यवाही से पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।