उत्तराखंड पौड़ी गढ़वालSchool Holiday due to Heavy Rain on 1 September

उत्तराखंड: 1 सितम्बर को भारी बारिश का रेड अलर्ट, इन जिलों के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित

(Updated) मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनज़र जिलों के सभी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी किये हैं।

Heavy Rain Alert: School Holiday due to Heavy Rain on 1 September
Image: School Holiday due to Heavy Rain on 1 September (Source: Social Media)

पौड़ी गढ़वाल: मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के अनुसार 1 सितम्बर 2025 को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके मद्देनजर सोमवार को इन जिलों के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

School Holiday due to Heavy Rain on 1 September

उत्तराखंड में इन दिनों पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, मलबा आने आदि समस्याएं हो रही हैं। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मौसम विभाग ने 1 सितम्बर को उत्तराखंड कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इस जिले के सभी स्कूलों में रहेगी छुट्टी

मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के बाद पौड़ी गढ़वाल, चम्पावत, टिहरी गढ़वाल, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, चंपावत और रुद्रप्रयाग (Updated) जिलों के जिला प्रशासन ने जिले में संचालित शासकीय गैर शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।