उत्तराखंड रुद्रप्रयागAccident in Gaurikund National Highway near Munkatiya

Rudraprayag News: गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास हादसा, उत्तरकाशी के दो लोगों की मृत्यु

गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग मुनकटिया के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार गाड़ी में 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की दुखद मृत्यु हो गयी है।

Accident near Munkatiya: Accident in Gaurikund National Highway near Munkatiya
Image: Accident in Gaurikund National Highway near Munkatiya (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ रोड पर गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में एक भीषण हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग में मुनकटिया के पास एक बोलेरो वाहन के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गए, गाड़ी में उसे समय 11 लोग सवार थे।

Accident in Gaurikund National Highway near Munkatiya

रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तरकाशी से कुछ लोग देव डोली के साथ यात्रा करने केदारनाथ धाम जा रहे थे, जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है इसमें इन्हीं लोगों में से 11 लोग सवार थे। मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर गाडी पर गिर गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक दो लोगों की इस दुखद हादसे में मृत्यु हो गई है। रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दो लोगों की दुखद मृत्यु

गंभीर रूप से घायल लोगों में नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह, प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह और ममता पत्नी चैन सिंह पवार शामिल है। दो लोगों जिनकी दुखद मृत्यु हुई है उनमें रीता पत्नी उदय सिंह एवं चंद्र सिंह पुत्र कमल सिंह शामिल हैं। यह सभी लोग उत्तरकाशी के निवासी हैं। राज्य समीक्षा का पाठकों से निवेदन है कि इस खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही सफर करें। सुरक्षित रहें।