उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 3 Sep 2025

Uttarakhand Weather Update: 486 सड़कें बंद, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट.. 6 जिलों के स्कूलों में अवकाश

मौसम विभाग ने आज भी 4 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं बाकी जिलों में येलो अलर्ट जरी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 3 Sep 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 3 Sep 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में भारी बारिश से आमजन को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में आए दिन अवकाश घोषित किया जा रहा है। मौसम विभाग ने आज भी 4 जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 3 September 2025

उत्तराखंड में इन दिनों भारी बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है, हर जगह जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के कारण भूस्खलन की समस्याएं बढ़ती ही जा रही हैं। उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेशभर में 486 सड़कें बंद हो गई हैं। इनमें 8 राष्ट्रीय राजमार्ग, 35 राज्य मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग, 8 अन्य जिला मार्ग और 127 ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। जिलेवार स्थिति के अनुसार पौड़ी में 67, टिहरी में 34, चमोली में 59, रुद्रप्रयाग में 51, उत्तरकाशी में 63, देहरादून में 35, हरिद्वार में 9, पिथौरागढ़ में 48, चंपावत में 12, अल्मोड़ा में 63, बागेश्वर में 15, नैनीताल में 28 और ऊधमसिंह नगर जिले में 2 सड़कें अवरुद्ध हैं। प्रदेशभर में आज बुधवार को भी दिनभर बारिश होने की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज बुधवार 3 सितम्बर को भी उत्तराखंड में अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी भारी बारिश होने की संभावना है, जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में आज दिनभर कई दौर की वर्षा होने की संभावना है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे आ गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के चलते प्रशासन ने चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी, चंपावत और नैनीताल जिलों में आज शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश घोषित किया है।