रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई कांग्रेस की एक बैठक हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर जमकर लात घुसे बरसाए। रुद्रपुर के सिटी क्लब में उत्तराखंड कांग्रेस संगठन सृजन अभियान बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झगड़ा हुआ।
Congress meeting turns wrestling arena in Rudrapur
कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक कार्यकर्ताओं के लिए कुश्ती का अखाड़ा बन गई। उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर में 4 सितंबर को कांग्रेस की संगठन सृजन अभियान बैठक थी। बैठक में कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर ही रहे थे कि अचानक लात घुसे चलने लगे। कांग्रेस के दो गुटों के बीच जमकर हाथापाई और झगड़ा शुरू हो गया। बैठक में जिला उधम सिंह नगर के पर्यवेक्षक नरेश कुमार पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा सहित कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। अभी बैठक शुरू ही हुई थी कि पार्टी के दो पक्षों के बीच किसी एक बात को लेकर एक बहस शुरू हुई जो गाली-गलौच तक पहुंच गई। इससे पहले की कोई नेता कार्यकर्ताओं को शांत करा पाता उससे पहले ही यह बहस हाथापाई और लात घूंसो में बदल गई। बैठक की जगह अपरा तफरी का माहौल हो गया।
गुंडों पर कार्रवाई करेगी कांग्रेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं को बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सुनने को राजी नहीं हुआ। काफी देर बाद जब कार्यकर्ता लड़ाई झगड़ा करके थक गए तब मामला शांत हुआ। इसके बाद मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस के एक पर्यवेक्षक हरेंद्र बोरा ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के आदेशों पर पर्यवेक्षक डॉक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता में रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से की जा रही वार्ता में बहस शुरू हो गई, इस बहस में हंगामा करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ कांग्रेस कार्यवाही करेगी।
इतनी बुरी बैठक होगी पता नहीं था: कांग्रेस नेता
एक दूसरे कांग्रेसी नेता ने बताया कि बैठक के बीच थोड़ी बहुत कहा सुनी तो होती है लेकिन कांग्रेस की बैठक का अंत इतना बुरा होगा यह पता नहीं था। एक दूसरे कांग्रेसी नेता ने बताया कि यह संगठन की मीटिंग थी या गुंडो की मीटिंग.. जिस तरह से यह घटना हुई है और बुजुर्ग नेताओं के साथ बदसलू की की गई है यह पार्टी के लिए ठीक नहीं होगा। उत्तराखंड में एक सशक्त विपक्ष की कांग्रेस से उम्मीद लगाकर बैठे लोगों के लिए यह दिल तोड़ने वाली खबर है। आप और भी अपडेट्स के लिए राज्य समीक्षा के साथ बने रहिए।