उत्तराखंड उधमसिंह नगरLove Jihad made another hindu girl life hell

उत्तराखंड: मनीष बनकर मोनिश ने हिंदू लड़की से की शादी, लव जिहाद कर नरक बना दिया जीवन

उत्तराखंड में फिर एक बेटी के साथ लव जिहाद हुआ है, मनीष बनकर शादीशुदा मोनिश ने हिंदू लड़की से पहले शादी की फिर जबरन मांस खिलाकर कहा तेरा धर्म भ्रष्ट कर चुके हैं.. दहेज की मांग कर की मारपीट..

Love Jihad: Love Jihad made another hindu girl life hell
Image: Love Jihad made another hindu girl life hell (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: ऑनलाइन वैवाहिक वेबसाइट शादीडॉटकॉम पर बनाई गई फर्जी प्रोफाइल के जरिए हिंदू युवती से शादी करने और बाद में दहेज मांगने व धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। SSP मणिकांत मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर ली है।

Love Jihad made another Hindu girl's life hell

थाना नानकमत्ता क्षेत्र निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने स्वयं को मनीष चौधरी पुत्र अमित चौधरी बताकर 11 दिसंबर 2024 को हिंदू रीति-रिवाज से उससे विवाह किया। शादी के बाद कुछ समय तक सब सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे आरोपी और उसका परिवार उससे 2 लाख नकद, एक कार और सोने के आभूषण की मांग करने लगा। जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई।

पति, सास, ननदों ने जमकर पीटा.. मांस खिलाया

पीड़िता का आरोप है कि वह शाकाहारी है, लेकिन आरोपी और उसके परिजन उसे जबरन मांसाहार खिलाने का प्रयास करते थे। 21 फरवरी को आरोपी पति, सास और दोनों ननदों ने मिलकर उसे बुरी तरह पीटा और घर से निकाल दिया। घर से निकाले जाने के बाद उसे पता चला कि उसका पति मनीष चौधरी दरअसल मोनिश पुत्र इरशाद अहमद भारती निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ वर्तमान पता- गायत्री विला, जयनगर नं.04 थाना दिनेशपुर) है। आरोपी और उसका परिवार मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं।

पहले से शादीशुदा है मोनिश

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी मोनिश पहले से ही एक मुस्लिम युवती से विवाह कर चुका है। जब उसने धर्म परिवर्तन के दबाव का विरोध किया तो आरोपी और उसके परिजनों ने उसे धमकी दी कि हम तेरा धर्म भ्रष्ट कर चुके हैं, अब तू हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। यदि तूने शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे।

जानबूझकर बनाई मनीष चौधरी नाम से प्रोफाइल

तहरीर पर थाना नानकमत्ता पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रजनी गोस्वामी को सौंपी गई। पुलिस ने आरोपी को उसके निवास स्थान गायत्री विला, जयनगर नं.04, थाना दिनेशपुर से 06 सितंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को थाना हाजा लाकर जब पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में आरोपी मोनिश ने बताया कि उसने जानबूझकर मनीष चौधरी नाम से प्रोफाइल बनाई थी। उसके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों में उसका असली नाम मोनिश पुत्र इरशाद अहमद ही दर्ज है।