उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 15 September 2025

Uttarakhand Weather Update: आज इन 8 जिलों में भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आज भारी बारिश की संभावना को लेकर उत्तराखंड के 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 15 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 15 September 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 15 September 2025

उत्तराखंड में अब भी भारी बारिश जमकर सता रही है, आज भी कई जिलों में सुबह से घने बादल छाए हुए हैं। बीते शनिवार को भी रातभर हुई बारिश से देहरादून के नदी-नाले उफान पर नजर आए। बीते रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सुबह से ही मौसम का ख़राब था और दोपहर बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में कई जगहों जमकर बारिश हुई। जिस कारण देहरादून समेत कई मैदानी क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की समस्या हुई। भारी बारिश के कारण अब भी प्रदेश के कई पहाड़ी इलाकों में सड़कें बंद हैं, लोगों को अपना रोजमर्रा का सामान लेने कई किमी पैदल सफ़र करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को भी उत्तराखंड के कुछ जिलों के लिए भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट और कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार 15 सितम्बर 2025 को भी उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उधम सिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल जिलों के अधिकांश हिस्सों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना है। जिसको लेकर मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं पिथौरागढ़, उधमसिंहनगर, पौड़ी और चमोली जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनके अलावा प्रदेश के बाकी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र से अति तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रो में तीव्र बारिश होने की संभावना है। आज देहरादून का अधिकतम तापमान 32°C के लगभग रहने की अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.8 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।