उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 16 September 2025

Uttarakhand Weather Update: आज भी सताएगी भारी बारिश, इन 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज मंगलवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में आगामी 21 सितंबर तक तेज बारिश का दौर बना रहने के आसार हैं..

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 16 September 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 16 September 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज मंगलवार को भी उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज 4 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 16 September 2025

सितम्बर महीना भी आधा बीत गया लेकिन अब भी उत्तराखंड में बारिश से राहत नहीं मिल पाई है। प्रदेश में पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त व्यस्त है। बीते सोमवार को देर रात देहरादून के सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने के बाद पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा बाजार में आ गया। इस हादसे में दो से तीन बड़े होटल क्षतिग्रस्त हो गए और बाजार में बनी 7 से 8 दुकानें पूरी तरह ध्वस्त हो गईं। अतिवृष्टि के चलते उत्तराखंड के कई नेशनल और स्टेट हाईवे ठप्प होने से यातायात प्रभावित हो गया है। भारी बारिश के चलते मसूरी देहरादून मार्ग पानी वाला बैंड के निकट भूस्खलन से बंद हो गया है। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर तक तेज बारिश का दौर बना रह सकता है।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 16 सितम्बर यानि आज भी उत्तराखंड के सभी जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। आज मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली, चंपावत, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के अधिकतर क्षेत्रों में तेज दौर की बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में भी र्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने की संभावना है। देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तराखंड में आगामी 21 सितंबर तक तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। देहरादून में आज मंगलवार को आसमान में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहने और गर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/ बौछार के एक या दो दौर होने की संभावना है, कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। आज देहरादून का अधिकतम 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24° सेल्सियस के रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.3 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।