उत्तराखंड देहरादूनPaper leak mafia Hakam Singh arrested again

उत्तराखंड: नकल माफिया हाकम सिंह फिर गिरफ्तार, इस बार था बड़ा हाथ मारने का प्लान

हाकम सिंह 12 से 15 लाख रुपए प्रति परीक्षार्थी ले रहा था। इस बार बाकायदा उसने एक गिरोह तैयार किया और अपने कामकाज का तरीका बदल लिया, अपनी योजना को अंजाम दे पाता.. उससे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया..

Hakam Singh: Paper leak mafia Hakam Singh arrested again
Image: Paper leak mafia Hakam Singh arrested again (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड का सबसे बड़ा नकल और नौकरी माफिया हाकम सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है। नकल माफिया एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार किया है, हाकम सिंह पर परीक्षा में पास करने का प्रलोभन देने का आरोप है। हाकम सिंह के साथ उसका एक और परिचित भी गिरफ्तार किया गया है।

Paper leak mafia Hakam Singh arrested again

इससे पहले भी पुलिस की गिरफ्त में आ चुका हाकम सिंह अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास करने का लालच दे रहा था। इसके बदले वह परीक्षार्थियों से मोटी रकम ऐंठता था। रिपोर्ट से मुताबिक हाकम एक विद्यार्थी से 12 से 15 लाख रुपए ले रहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बाकायदा हाकम सिंह ने इस बार एक गिरोह तैयार किया है। उसने अपने कामकाज का तरीका बदल लिया और वह अब यूकेएसएसएससी में सीधे तौर पर पेपर लीक की कोशिश ना करके बच्चों को झांसा दे रहा था।

प्लान पूरा होने से पहले ही धरा गया

परीक्षार्थियों को पास करने का प्रलोभन देकर लाखों रुपए लेने का हाकम सिंह का प्लान पूरा होने से पहले ही पुलिस ने हाकम सिंह और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। हाकम का कई विद्यार्थियों से 12-15 लाख रूपये लेने का प्लान था, देहरादून पुलिस और एसटीएफ ने जाल बिछाया और नकल गिरोह के सरगना और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। कभी धड़ल्ले से बदमाशी करने वाले हाकम सिंह का रसूख, धामी सरकार के आने के बाद धीरे-धीरे कम होता चला गया। इससे पहले भी हकम सिंह को UKSSSC में पेपर लीक करने और बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।