उत्तराखंड उत्तरकाशीVegetable vendor caught recording videos of women

उत्तरकाशी: सब्जी वाले के फोन में कई महिलाओं के फोटो-विडियो, रंगे हाथों पकड़ा गया तो मचा हड़कंप

स्थानीय लोगों सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हुए और विशेष समुदाय के आरोपी को मौके पर दबोच लिया। आरोपी के फोन में कई महिलाओं के फोटो और विडियो भी मिले हैं।

Vegetable vendor arrested: Vegetable vendor caught recording videos of women
Image: Vegetable vendor caught recording videos of women (Source: Social Media)

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी जिले में विशेष समुदाय के एक सब्ज़ी बेचने वाले की घिनौनी और गैरकानूनी हरकत ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। आरोपी वहां आने वाली हिन्दू लड़कियों की चुपके से तस्वीरें और वीडियो बना रहा था। इस घटना का एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Vegetable vendor caught recording videos of women

जानकारी के अनुसार, उत्तरकाशी जिले के बाज़ार बस स्टैंड के पास एक सब्ज़ी बेचने वाला अपनी रेड़ी के पास बैठकर गुपचुप तरीके से कैमरे से रिकॉर्डिंग कर रहा था। उसे देखकर वहां आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। विशेष समुदाय का आरोपी युवक अपने फ़ोन से महिलाओं और लड़कियों की वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। स्थानीय लोगों सहित बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता तुरंत सक्रिय हुए और आरोपी को मौके पर दबोच लिया। आरोपी के फोन में कई महिलाओं के फोटो और विडियो भी मिले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग उसके चारों ओर जमा हैं। इसके बाद संगठन के लोग आरोपी को थाने ले गए और उसे पुलिस के हवाले किया गया।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने आरोपी सब्जे वाले को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा फ़िलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की हरकतें आईटी एक्ट और भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध हैं। पुलिस अधिकारी यह भी जांच कर रहे हैं कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की कोई गतिविधि की है या नहीं। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने साफ कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज की शांति और सुरक्षा को खतरे में डालती हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से कड़ी निगरानी और त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विशेष समुदाय के लोगों द्वारा किए जाने वाले ऐसे मामलों पर समय रहते अंकुश नहीं लगाया गया, तो ये बड़े हादसों और समाज में तनाव का कारण बन सकता है। इस तरह की घटनाएं व्यक्तिगत निजता के अधिकार पर गहरा प्रहार हैं। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाएं और लड़कियां सुरक्षित महसूस करें, इसके लिए सामुदायिक सतर्कता और पुलिस की सक्रिय भूमिका बेहद जरूरी है।