उत्तराखंड ऋषिकेशRafting adventure resumes in Rishikesh

ऋषिकेश में गंगा राफ्टिंग का रोमांच फिर से शुरू, जानिए प्रमुख रूट और शुल्क

राफ्टिंग कंपनियों और गाइडों के लिए यह खबर राहत भरी है, और पर्यटकों में भी उत्साह है। ऋषिकेश की गंगा राफ्टिंग देश-विदेश के सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण है और स्थानीय रोजगार और पर्यटन राजस्व का बड़ा स्रोत भी है।

Rishikesh Ganga rafting: Rafting adventure resumes in Rishikesh
Image: Rafting adventure resumes in Rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: उत्तराखंड में बरसात के रुकते ही योगनगरी ऋषिकेश में गंगा नदी में राफ्टिंग फिर से शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग की तकनीकी टीम और प्रशिक्षित गाइडों ने हाल ही में मरीन ड्राइव से मुनिकीरेती तक गंगा में “रेकी रन” किया था। टीम ने सुरक्षा मानकों की जांच के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी और हरी झंडी मिलने पर राफ्टिंग संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया।

Ganga rafting adventure resumes in Rishikesh

उत्तराखंड में बीते ढाई महीने से भारी बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। राजधानी देहरादून समेत ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी उफान पर थी। नदी के जलस्तर के बढ़ने और तेज धाराओं के कारण प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए राफ्टिंग पर रोक लगा दी थी। अब मौसम में सुधार हुआ है और गंगा का जलस्तर भी घटकर सामान्य 338 मीटर पर आ गया है। इसी कारण प्रशासन ने साहसिक खेलों की बहाली की अनुमति दी है। योगनगरी ऋषिकेश में करीब ढाई महीने तक राफ्टिंग बंद रहने के बाद बीते शनिवार, 27 सितंबर से गंगा नदी में राफ्टिंग फिर से शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग की तकनीकी टीम और प्रशिक्षित गाइडों ने हाल ही में मरीन ड्राइव से मुनिकीरेती तक गंगा में “रेकी रन” किया था। टीम ने सुरक्षा मानकों की जांच के बाद रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी और हरी झंडी मिलने पर राफ्टिंग संचालन का मार्ग प्रशस्त हो गया।

स्थानीय रोजगार और पर्यटन राजस्व

राफ्टिंग कंपनियों और गाइडों के लिए यह खबर राहत भरी है, और पर्यटकों में भी उत्साह है। ऋषिकेश की गंगा राफ्टिंग देश-विदेश के सैलानियों के लिए प्रमुख आकर्षण है, जो स्थानीय रोजगार और पर्यटन राजस्व का बड़ा स्रोत भी है। ऋषिकेश में गंगा नदी पर मुख्य रूप से चार प्रमुख स्थानों से राफ्टिंग कराई जाती है। जिनमें से शिवपुरी और ब्रह्मपुरी रूट शुरुआती लोगों और परिवारों में सबसे लोकप्रिय माने जाते हैं, जबकि कौड़ियाला से होने वाली लंबी राफ्टिंग रोमांच प्रेमियों के लिए खास आकर्षण रहती है।

राफ्टिंग के प्रमुख रूट और शुल्क

1. कौड़ियाला से ऋषिकेश (36 किमी) – लगभग ₹2000 प्रति व्यक्ति शुल्क।
2. मरीन ड्राइव से ऋषिकेश (22 किमी) – करीब ₹1500 प्रति व्यक्ति शुल्क।
3. शिवपुरी से ऋषिकेश (18 किमी) – ₹800 से ₹1000 प्रति व्यक्ति शुल्क।
4. ब्रह्मपुरी से ऋषिकेश (9 किमी) – ₹600 से ₹750 प्रति व्यक्ति शुल्क।