उत्तराखंड देहरादूनSHO Rajpur road found drunk Suspended

देहरादून: राजपुर रोड पर नशे में धुत मिले थानाध्यक्ष, तीन वाहनों को मारी टक्कर.. निलंबित

एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कहा, “कानून सबके लिए समान है। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी।

SHO Rajpur Suspended: SHO Rajpur road found drunk Suspended
Image: SHO Rajpur road found drunk Suspended (Source: Social Media)

देहरादून: राजधानी देहरादून के राजपुर रोड की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक थानाध्यक्ष ने नशे की हालत में तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना का पूरा विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

SHO Rajpur road found drunk Suspended

जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून के राजपुर क्षेत्र के पॉस इलाके में नशे में धुत राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने रात करीब साढ़े नौ बजे एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें थानाध्यक्ष की नशे की हालत साफ नजर आ रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि सादे कपड़ों में मौजूद थानाध्यक्ष शैंकी कुमार इस हादसे के तुरंत बाद एक कुर्सी पर बैठे हैं। उन्हें घेरने लगे लोगों के बीच वो उठने की कोशिश करते हैं, लेकिन नशे की हालत में ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। मौके पर मौके कुछ पुलिसकर्मी, जो चीता लिखी बाइक पर आए थे, उन्हें वहां से ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें वहीं पर रोक दिया।

हादसे के दौरान ऑन ड्यूटी थे थानाध्यक्ष

एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना रात 9.30 बजे मिली थी। जांच के दौरान यह भी पता चला कि राजपुर थाने के थानाध्यक्ष शैंकी कुमार उस समय ऑन ड्यूटी थे। इसके बाद विभागीय जांच के आधार पर उनके खिलाफ मुकदमा भी राजपुर थाने में दर्ज किया गया है। इस घटना के बाद कालसी के थाना प्रभारी दीपक धारीवाल को राजपुर का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

थानाध्यक्ष का तत्काल निलंबन और मुकदमा

एसएसपी अजय सिंह को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया और शैंकी कुमार को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि कहा, “कानून सबके लिए समान है। जो भी कानून तोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी। इस मामले में भी तत्काल निलंबन और मुकदमा दर्ज किया गया है।।”

ये भी पढ़ें: