रुद्रप्रयाग: विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 23 अक्टूबर, गुरुवार को भैया दूज के पावन अवसर पर प्रातः 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। कपाट बंद होने के बाद परंपरा अनुसार बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
doors closing date of Badrinath and Kedarnath Dham
बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा करते हुए श्रद्धालुओं से अपील की है कि कपाट बंद होने से पहले तीर्थयात्री दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित करें। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने जानकारी दी कि गुरूवार 23 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद होने के बाद पंचमुखी डोली रामपुर में रात्रि विश्राम करेगी। शुक्रवार 24 अक्टूबर को रामपुर से प्रस्थान कर डोली गुप्तकाशी के विश्वनाथ मंदिर पहुँचेगी। उसके बाद 25 अक्टूबर (शनिवार) को डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ पहुँच जाएगी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट भी 23 अक्टूबर को बंद होंगे।