उत्तराखंड ऋषिकेशwife planned murder of husband caught in rishikesh

उत्तराखंड: होटल में प्रेमी संग पकड़ी गई महिला, पति की हत्या का था प्लान.. ऑनलाइन मंगाया था हथौड़ा

महिला की जब प्रेमी के साथ शादी नहीं हुई तो उसने जिससे शादी हुई उस सॉफ्टवेर इंजीनियर पति को ठिकाने लगाने का प्लान बना दिया.. ऑनलाइन मंगा लिया हथौड़ा

wife planned husband murder: wife planned murder of husband caught in rishikesh
Image: wife planned murder of husband caught in rishikesh (Source: Social Media)

ऋषिकेश: तपोवन में एक नवविवाहित महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई। महिला का पति शुभम चौधरी वहां पुलिस को अपने साथ लेकर पहुंचा था। हैरानी की बात यह थी कि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई और महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई।

Wife planned murder of husband caught in rishikesh

दरअसल गुरुग्राम के शुभम चौधरी, जो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, की शादी अभी कुछ ही महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ ही दिन बाद उसे अपनी पत्नी के व्यवहार में अचानक बदलाव दिखने लगा। पत्नी ने अचानक शुभम से चीजें छुपाना शुरू कर दिया, किसी भी प्रकार के शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी महिला ने पति को साफ़ इनकार कर दिया। शुभम के तब होश उड़ गए जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने ऑनलाइन कंडोम के साथ हथोड़ा भी मंगाया है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात यह थी कि एक आदमी शुभम का पीछा कर रहा था, शायद उसे नुकसान पहुँचाने की योजना बना रहा था। अपनी जान के डर से, शुभम ने एक निजी जासूस को काम पर रखा।

तपोवन में पकड़ी गई रंगे हाथ

इसके बाद शुभम ने जासूसी एजेंसी से पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कहा। जासूसी एजेंसी ने कुछ दिन बाद शुभम को बताया कि उसकी पत्नी उत्तराखंड में ऋषिकेश के तपोवन में अपने प्रेमी के साथ एक होटल में है। शुभम होटल के कमरा नंबर 202 में पहुंचा तो उसकी पत्नी किसी और के साथ हम बिस्तर थी। महिला को किसी भी प्रकार का कोई पछतावा नहीं था, शुभम के साथ आई पुलिस को महिला ने बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाना चाहती है। शुभम ने वहीं शादी तोड़ दी।

बेगुनाहों की हत्या में नहीं हिचकिचा रही महिलायें

सवाल यह है कि यदि महिला को यही सब करना था तो कुछ महीने पहले शुभम के साथ शादी क्यों की। शुभम ने तो सतर्कता दिखाते हुए अपनी जान बचा ली लेकिन अब अक्सर हो रही ये घटनाएं समाज और महिलाओं का दूसरा ही चरित्र दिखा रही हैं।