नैनीताल: जनपद नैनीताल से देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक एक युवक तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। घटना के उजागर होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ ने गुस्से में आरोपी युवक को पकड़कर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात करनी पड़ी।
Tasleem caught in objectionable condition with 3 women
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे एक युवक तीन युवतियों के साथ नैनीताल रोड स्थित वार्ड नंबर तीन के एक घर में गया था। यह घर युवक के जानकार वसीम नाम के व्यक्ति का बताया गया है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि उन्हें संदेह हुआ कि उस घर में कुछ गलत हो रहा है। जानकारी मिलते ही सभासद धर्मवीर और अन्य स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने दरवाजा खोला, तो युवक तीनों युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने आरोपी की पिटाई शुरू कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और तीनों युवतियों को थाने लाकर पूछताछ की। बढ़ते तनाव को देखते हुए इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।
दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज
पुलिसके अनुसार आरोपी युवक की पहचान तसलीम उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो पेशे से मैकेनिक है। आरोपी हल्द्वानी के काठगोदाम का मूल निवासी है। आरोपी देर रात लगभग 12 बजे तीन युवतियों के साथ अपने जानकार वसीम नाम के व्यक्ति का बताया गया था। इस घटना के बाद वार्ड सभासद धर्मवीर ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर आरोपी तसलीम के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों युवतियों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
स्थानीय लोगों का आक्रोश
स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक पहले भी कई बार इस क्षेत्र में लड़कियों को लेकर आता था, जिससे पहले भी लोगों में नाराजगी थी। इस बार जब वह फिर से ऐसा करता पकड़ा गया, तो गुस्से का माहौल भड़क गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना से जुड़ी हर पहलू की जांच की जा रही है। क्षेत्र में स्थिति अब नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस एहतियात के तौर पर निगरानी बनाए हुए है।