उत्तराखंड रुद्रप्रयागRaghuveer of Rudraprayag became Police Commissioner of Kanpur

अगस्त्यमुनि मणगू के रघुवीर बने पुलिस कमिश्नर कानपुर, 1997 बैच के IPS अधिकारी.. जानिये खास बातें

रुद्रप्रयाग जिले के IPS अधिकारी रघुवीर लाल कानपुर शहर के नए पुलिस कमिश्नर नियुक्त हुए हैं,,

IPS Raghuveer Lal: Raghuveer of Rudraprayag became Police Commissioner of Kanpur
Image: Raghuveer of Rudraprayag became Police Commissioner of Kanpur (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के IPS अधिकारी रघुवीर लाल को उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धी से अपने परिजनों सहित पूरे जिले का मान बढ़ाया है।

IPS Raghuveer Police Commissioner of Kanpur

जानकारी के अनुसार IPS अधिकारी रघुवीर लाल उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद के अगस्त्यमुनि ब्लॉक स्थित मणिगुह (मणगु) गांव के मूल निवासी हैं। वे 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, और इससे पहले वे एडीजी (सुरक्षा) के पद पर कार्यरत थे। अब वे अखिल कुमार की जगह उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में नियुक्त हुए हैं। कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार का हाल ही में तबादला हुआ है, अब उनकी नियुक्ति डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद पर हुई है।

अनुशासन, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक

IPS रघुवीर लाल का पुलिस सेवा में सफर अनुशासन, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए बेहतरीन कार्यशैली का परिचय दिया है। वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी लंबे समय तक रहे, जहाँ उन्होंने लोकसभा सचिवालय की सुरक्षा में संयुक्त सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दीं हैं। लखनऊ में जब पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू नहीं हुई थी, तब रघुवीर लाल राजधानी लखनऊ के पहले और आखिरी एसपी (कानून व्यवस्था) रहे। उस दौरान उन्होंने अपनी कुशल नेतृत्व क्षमता और शांतिपूर्ण कानून व्यवस्था बनाए रखने की दक्षता से एक विशेष पहचान बनाई थी।

परिजनों सहित पूरे गढ़वाल बढ़ाया मान

रघुवीर लाल की छवि एक ईमानदार, सख्त लेकिन जनता के प्रति संवेदनशील अधिकारी के रूप में जानी जाती है। उन्होंने अब-तक जिन भी जगहों पर सेवा दी हैं वहाँ कानून-व्यवस्था मजबूत हुई। अब उनकी नियुक्ति कानपुर शहर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में होने के बाद उनके परिजनों सहित पूरे गढ़वाल को उनपर गर्व महसूस हो रहा है। मणिगुहग गांव के लोगों का कहना है रघुवीर लाल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हैं।