उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand leads among hill states in illegal weapons

उत्तराखंड अवैध असलहा रखने में पहाड़ी राज्यों में सबसे आगे, एनसीआरबी की रिपोर्ट में अजब खुलासा

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में अवैध असलहा रखने के मामलों में उत्तराखंड का सातवां और पर्वतीय राज्यों में पहला स्थान है।

National Crime Records Bureau: Uttarakhand leads among hill states in illegal weapons
Image: Uttarakhand leads among hill states in illegal weapons (Source: Social Media)

देहरादून: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की वर्ष 2023 की रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रिपोर्ट के अनुसार, हिमालयी राज्यों में अवैध असलहा (हथियार) रखने के मामलों में उत्तराखंड सबसे आगे है। आंकड़े बताते हैं कि राज्य में वर्ष 2023 के दौरान 1767 लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें 1184 लोग अवैध असलहों के साथ और चार लोग वैध असलहों के साथ पकड़े गए।

Uttarakhand leads among hill states in illegal arms possession

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) रिपोर्ट में बताया गया है कि देशभर में अवैध असलहा रखने के मामलों में उत्तराखंड का सातवां और पर्वतीय राज्यों में पहला स्थान है। रिपोर्ट के अनुसार अब वैध और अवैध दोनों तरह के हथियार रखना कई लोगों के लिए एक “शौक” बन गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हथियारों के साथ फोटो और वीडियो वायरल करना आम होता जा रहा है। NCRB रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में छोटी-छोटी बातों पर विवाद के दौरान गोली चलाने जैसी घटनाएँ अधिक देखने को मिलती हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि ऊधमसिंह नगर जिले को अपराध की दृष्टि से राज्य का सबसे संवेदनशील जिला माना जाता है, इस जिले में अवैध हथियारों का चलन बेहद तेजी से बढ़ा है। इसके अलावा, जिले से सटे उत्तर प्रदेश के इलाकों से भी अवैध असलहों की खेप चोरी-छिपे उत्तराखंड में पहुंचाई जा रही है।

हिंसक अपराधों में भी बढ़ोतरी

उत्तराखंड पुलिस ने साल 2023 में 1767 अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज कर 1184 अवैध हथियार बरामद किए थे। जांच में यह भी सामने आया कि इन अवैध हथियारों का उपयोग हत्या और जान से मारने की कोशिश जैसी आपराधिक वारदातों में किया गया। एनसीआरबी रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में हत्या, लूट और अपहरण जैसे हिंसक अपराधों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। साल 2021 में हिंसक अपराधों के 3162 मामले दर्ज हुए थे, उसके बाद साल 2022 में 3923 मामले और 2023 में 3570 मामले दर्ज हुए। पुलिस ने 2023 में दर्ज मामलों में से केवल 58 प्रतिशत मामलों में ही चार्जशीट दाखिल की थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि अधिकांश मामले अभी न्यायिक प्रक्रिया में लंबित हैं।

हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर उत्तराखंड

एनसीआरबी की राज्यवार तुलना रिपोर्ट के अनुसार, हिमालयी राज्यों में अवैध असलहे रखने के मामलों में उत्तराखंड सबसे आगे है। राज्य में शस्त्र अधिनियम के तहत 1764 मामले दर्ज किए गए, जिनमें से 1184 अवैध असलहे बरामद किए गए। इसके बाद पश्चिम बंगाल का स्थान है, जहां 1349 केस दर्ज हुए और 1337 असलहे बरामद किए गए। हिमालयी राज्यों में हिमाचल प्रदेश में शस्त्र अधिनियम के तहत 24 मामले दर्ज किए गए और 4 अवैध असलहे बरामद हुए। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 15 केस और 10 बरामदगी, नागालैंड में 74 केस और 73 बरामदगी, मणिपुर में 89 केस और 81 बरामदगी, मिजोरम में 29 केस और 25 बरामदगी, त्रिपुरा में 6 केस और 5 बरामदगी, जबकि मेघालय में 9 केस और 6 बरामदगी दर्ज की गई।

असलहा रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

उत्तराखंड राज्य पुलिस प्रवक्ता डॉ. नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि अवैध असलहा रखने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा, “प्रदेश में गुंडागर्दी और असलहों का अवैध प्रयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराधी चाहे कोई भी हो, उसे सलाखों के पीछे ही रहना होगा।”