उत्तराखंड देहरादूनCM Dhami gave appointment letters to 1456 review officers and LT teachers

उत्तराखंड को मिले नए समीक्षा अधिकारी और LT शिक्षक, मुख्यमंत्री धामी ने 1456 को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKPSC और UKSSSC के माध्यम से चयनित 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए..

Appointment letters: CM Dhami gave appointment letters to 1456 review officers and LT teachers
Image: CM Dhami gave appointment letters to 1456 review officers and LT teachers (Source: Social Media)

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने UKPSC और UKSSSC के माध्यम से चयनित 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भेंट किए। इस मौके पर उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ये उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इसके साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

CM Dhami gave appointment letters to 1456 review officers and LT teachers

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को यानि आज दून मेडिकल कॉलेज परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी (RO) एवं सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) शामिल हैं। इनके अलावा उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) भर्ती के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। इस अवसर पर सभी चयनित अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी।

पटवारी परीक्षा को किया गया रद्द

सीएम धामी ने हाल ही में हुए UKSSSC परीक्षा नकल प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की गई। “मैंने स्वयं युवाओं से धरनास्थल पर जाकर संवाद किया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर न्यायोचित मांग पर सरकार सकारात्मक कार्रवाई करेगी।” आरोपी को गिरफ्तार कर एसआईटी का गठन किया गया और युवाओं की मांग पर सीबीआई जांच की संस्तुति भी भेजी गई। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता की नीति के तहत सरकार ने संबंधित परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया ताकि किसी भी ईमानदार अभ्यर्थी के साथ अन्याय न हो।

नियुक्तियों की प्रक्रिया निरंतर रहेगी जारी

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस अवसर पर नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रारंभिक चरण में दुर्गम क्षेत्रों में सेवा देना अनिवार्य होगा, जिससे राज्य के दूरस्थ इलाकों में भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार हो सके। उन्होंने बताया शिक्षा विभाग में नियुक्तियों की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। प्रदेश में जल्द ही बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन), सीआरपी (क्लस्टर रिसोर्स पर्सन), बेसिक अध्यापकों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएंगी।