उत्तराखंड देहरादूनMysterious death of music teacher in Selaqui International School

देहरादून: स्कूल में संगीत शिक्षक की रहस्यमय मौत, प्रारंभिक जांच में अत्यधिक नशा मौत का कारण

देहरादून के सेलाकुई में एक स्कूल में मंगलवार को एक घटना सामने आई। संगीत शिक्षक कर्मचारी आवास के शौचालय में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। कथित तौर से शिक्षक अत्यधिक नशे में पाए गए..

Selaqui International School: Mysterious death of music teacher in Selaqui International School
Image: Mysterious death of music teacher in Selaqui International School (Source: Social Media)

देहरादून: बीते मंगलवार को सुबह करीब 11:30 बजे सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस को सूचना मिली कि संगीत शिक्षक जोरावर जरियाद बक्शी काफी देर से अपने कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। सेलाकुई थाना प्रभारी पी.डी. भट्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, स्कूल कर्मचारी काफी देर से उनको आवाज दे रहे थे, फोन कर रहे थे लेकिन कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आ रही थी।

Mysterious death of music teacher in Selaqui International School

इसके बाद स्कूल प्रशासन की ओर से सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दरवाजा भीतर से बंद होने के कारण पुलिस ने रोशनदान तोड़कर कमरे का दरवाजा खोला। पुलिस टीम ने कमरे के भीतर प्रवेश करके देखा तो शिक्षक शौचालय में अचेत अवस्था में पड़े थे। जिसके बाद पुलिस ने शिक्षक को तत्काल एंबुलेंस से धूलकोट स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक शिक्षक के पास सलूशन की एक आधी खाली बोतल पाई गई, जो लगभग एक किलोग्राम की थी।

लाश के पास मिला नशीला सामान

सलूशन की एक आधी खाली बोतल साथ ही शिक्षक के चेहरे पर प्लास्टिक की पन्नी चिपकी हुई थी, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वो सलूशन सूंघकर नशा कर रहे थे। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शिक्षक की मौत का कारण अत्यधिक नशा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की जांच जारी है।

मेघालय के निवासी थे संगीत शिक्षक

जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय जोरावर बक्शी मेघालय के खासी जिले के मूल निवासी थे। वे पिछले दो सालों से सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल में संगीत शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वे विवाहित थे, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने मृतक शिक्षक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।