ऋषिकेश: प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला के पास का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो ने इंटरनेट पर गरमागरम बहस छेड़ दी है। वीडियो में एक विदेशी महिला बिकिनी पहनकर गंगा नदी में डुबकी लगाती दिखाई दे रही है।
Viral Video of Foreign woman bathes in the Ganges in bikini
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर comedyculture.in नामक अकाउंट ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो में दर्ख रहा है कि एक विदेशी महिला ने बिकिनी पहनी है, गले में फूलों की माला और माथे पर रोली का तिलक भी लगाया है। महिला हाथ फैलाकर “ॐ नमः शिवाय” का उच्चारण करती है और फिर हाथ जोड़कर “गंगा मां की जय” बोलते हुए नदी में उतरती है। इसके बाद वह अपनी मालाएं गंगा में प्रवाहित करती है और श्रद्धा के साथ स्नान करते हुए तैरने लगती है। वीडियो से लगता है कि महिला किसी पवित्र भाव से ही स्नान कर रही है, न कि किसी अपमानजनक उद्देश्य से।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों के बीच तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स का कहना है कि गंगा नदी भारत में सबसे पवित्र मानी जाती है, ऐसे में यहां शालीन वस्त्रों में ही स्नान करना चाहिए। उनका मानना है कि बिकिनी पहनकर गंगा में उतरना सांस्कृतिक आस्था और धार्मिक रीति-रिवाजों का अनादर है। वहीं दूसरी ओर कई लोगों का कहना है कि महिला का इरादा श्रद्धा से स्नान करने का था, न कि किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का। कुछ यूजर्स ने तो यह भी तर्क दिया कि भारतीय पुरुष अकसर गंगा में अंडरवियर पहनकर स्नान करते हैं, तब इसे अपमानजनक क्यों नहीं माना जाता? ये विडियो देखिये...