देहरादून: दिल्ली और देहरादून के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह खबर अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित लगभग 250 पुरानी डीज़ल बसों को दिल्ली में प्रवेश करने से प्रतिबंधित किया जा सकता है, क्योंकि यह बसें यूरो 6 उत्सर्जन मानकों को पूरा नहीं करतीं। प्रस्तावित नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो सकता है।
250 old buses may be banned on Dehradun-Delhi route
दिल्ली में वायु प्रदूषण AQI (Air Quality Index) के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करने के लिए सरकार लगातार सख्त पर्यावरणीय नीतियाँ लागू कर रही है। इसी कड़ी में यह प्रस्ताव तैयार किया गया है कि दिल्ली में केवल EURO6 मानक की बसें, CNG या इलेक्ट्रिक वाहन ही प्रवेश कर पाएँगे। उत्तराखंड परिवहन निगम की कुल 400 बसें देहरादून-दिल्ली मार्ग पर प्रतिदिन चलती हैं। इनमें से लगभग 250 बसें 10 से 15 वर्ष पुरानी हैं और यूरो 6 मानक के अनुरूप नहीं हैं। अभी ये बसें सामान्य रूप से चल रही हैं, लेकिन भविष्य में इन्हें रोका जा सकता है। यूरो 6 एक पर्यावरणीय उत्सर्जन मानक है, जिसमें वाहन से निकलने वाले धुएं में मौजूद हानिकारक गैसों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड और पार्टिकुलेट मैटर को न्यूनतम रखने का लक्ष्य होता है। यूरो 6 मानक का पालन करने वाले वाहन पर्यावरण के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाते हैं।
यात्रियों को हो सकती असुविधा
पिछले दो वर्षों से उत्तराखंड परिवहन निगम नई बसों की खरीद प्रक्रिया को शुरू तो कर रहा है, लेकिन इसे बारबार टाल दिया गया। बजट की कमी और टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण नई बसों की डिलीवरी शुरू नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने कई बार सरकार और उच्च अधिकारियों को नई बसों की तुरंत खरीद के लिए पत्र भेजा है। अगर यह प्रतिबंध लागू हो जाता है, तो दिल्ली-देहरादून रूट पर यात्रियों को बसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को टिकटों की उपलब्धता कम और किराया बढ़ने की संभावना है। विशेषकर त्योहारों और छुट्टियों के समय भीड़ बढ़ने के कारण है।
नई EURO6 अनुपालन बसों की खरीद
परिवहन निगम ने प्रस्ताव भेजा है कि 2025 से पहले 300 से अधिक नई EURO6 अनुपालन बसों की खरीद की जाए। योजना में इलेक्ट्रिक बसों को प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली सरकार भी बाहरी राज्यों के वाहनों के लिए नई गाइडलाइन जारी करने की तैयारी कर रही है। यात्रियों को सलाह दी जा रही है कि वे आने वाले महीनों में परिवहन निगम की घोषणाओं पर नज़र बनाए रखें। अगर आप नियमित रूप से दिल्ली-देहरादून रूट पर यात्रा करते हैं, तो संभव है कि आने वाले समय में आपकी यात्रा प्रणाली में बदलाव हो।