रामनगर: रामनगर में एक विशालकाय अजगर (Indian Rock Python) दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया गया।
giant python entered populated area of Ramnagar
जानकारी के अनुसार रामनगर के तराई पश्चिमी क्षेत्र में हाल के दिनों में वन्यजीवों की गतिविधि तेजी से बढ़ रही है। सर्द मौसम में अजगर और अन्य जीव खुले इलाकों में आ जाते हैं, जहां उन्हें गर्माहट मिल सके। वन प्रभाग के हेमपुर डिपो क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर देखा, जिसे पूरे क्षेत्र में भय का छा गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते सूचना मिलते ही वन विभाग की सांप पकड़ने वाली टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए लोगों को दूर रहने की अपील की। विशेषज्ञों ने बिना किसी नुकसान के अजगर को पकड़कर पास के जंगल में छोड़ दिया।
1 क्विंटल 75 किलो का अजगर
वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हेमपुर डिपो क्षेत्र में पाया गया ये विशालकाय अजगर करीब 18 फुट लंबा और लगभग 1 क्विंटल 75 किलोग्राम वजन था। क्षेत्र में इतने बड़े अजगर के दिखने से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर को आबादी वाली बस्ती के नजदीक देखा गया था, जिससे लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह Indian Rock Python प्रजाति का सांप है, जो आम तौर पर मनुष्यों को नुकसान नहीं पहुंचता है। यह सांप पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि किसी भी वन्यजीव को देखकर घबराएं नहीं, न ही उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दें। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और वन्यजीवों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है। आपकों बता दें कि इस क्षेत्र में अक्सर ही बड़े सांप दिखाई देते हैं।