उत्तराखंड देहरादूनGirl injured after being hit by a speeding car

Uttarakhand: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, कोमा में है छात्रा.. अस्पताल और थाने के चक्कर काट रही विधवा मां

पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल प्रज्ञा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी निगरानी कर रहे हैं।

Hit and Run Case: Girl injured after being hit by a speeding car
Image: Girl injured after being hit by a speeding car (Source: Social Media)

देहरादून: सरोवर होटल के पास एक तेज रफ़्तार कार ने सड़क पर पैदल चल रही 19 वर्षीय प्रज्ञा को टक्कर मार दी। इस घटना के बाद आरोपी कार सहित मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद से घायल प्रज्ञा कोमा में है, उनकी स्थिति बेहद गंभीर बताई जा रही है। उसकी मां अस्पताल ओर्र पुलिस थाने के चक्कर काट रही हैं।

Girl injured after being hit by a speeding car

जानकारी के अनुसार प्रज्ञा बीते 23 अक्टूबर की शाम दिल्ली से बस द्वारा देहरादून पहुंची थी। बस से उतरने के बाद जब वो सरोवर होटल के पास सड़क पर पैदल जा रही थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रज्ञा सड़क पर बुरी तरह घायल होकर गिर गई। घटना शाम 4 बजे से 4:20 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह एक हिट एंड रन केस है, जिसमें कार चालक दुर्घटना के बाद मौके से वाहन सहित फरार हो गया। इस हादसे के बाद प्रज्ञा की मां आशा सहित उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। 19 वर्षीय बेटी प्रज्ञा सिंह उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, देहरादून से एलएलबी की छात्रा है। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हुई है, वर्तमान में प्रज्ञा अस्पताल के बैड पर कोमा में है।

मानसिक सदमे में है प्रज्ञा का भाई

इस हादसे में घायल हुई प्रज्ञा की मां आशा सिंह ने बताया कि उनके पति के देहांत के बाद वो अकेले ही अपने तीन बच्चों की परवरिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बड़ी बेटी प्रज्ञा हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रही है। उनका 13 वर्षीय सबसे छोटा बेटा मानसिक सदमे में है और वो घर में अकेला रह गया है, खुद वो अस्पताल और पुलिस थाने के बीच भागदौड़ कर रही हैं। आशा सिंह का कहना है कि वो अब बस अपनी बेटी के स्वस्थ होने और दोषी चालक को गिरफ्तार किए जाने की उम्मीद कर रही हैं।

प्रज्ञा की हालत बेहद गंभीर

पटेलनगर थानाध्यक्ष चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध हिट एंड रन का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल प्रज्ञा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।