उत्तराखंड चम्पावतCar falls into 200 meter deep ditch in Champawat

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर 200m गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

चंपावत जिले में आज सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई..

Road Accident in Champawat: Car falls into 200 meter deep ditch in Champawat
Image: Car falls into 200 meter deep ditch in Champawat (Source: Social Media)

चम्पावत: लोहाघाट विकासखंड में आज सुबह एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Car falls into 200 meter deep ditch in Champawat

जानकारी के अनुसार, आज मंगलवार सुबह चंपावत जिले के डूंगरा बोरा गांव निवासी मुकेश कुमार (पुत्र फकीर राम) मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अपनी वैगनआर कार (UK03 TA 2479) से लोहाघाट की ओर जा रहे थे। मुकेश कुमार के साथ कार में मनीषा (पुत्री हजारी राम) और विक्रम राम (पुत्र सुरेश राम) भी मौजूद थे। जब वाहन डूंगरा बोरा के पास पहुंचा, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वैगनआर के चालक मुकेश कुमार और मनीषा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार विक्रम राम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस की मदद से तुरंत नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने का कारण ये हादसा हुआ है, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।