उत्तराखंड उधमसिंह नगरTroubled by actions of molester the girl left school

उत्तराखंड: मनचले से परेशान छात्रा ने छोड़ा स्कूल, पुलिस देखती रही तमाशा.. मां ने CM से लगाई गुहार

पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। उनकी नाबालिग बेटी ने डर और मानसिक दबाव के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया है..

molestation of minor student: Troubled by actions of molester the girl left school
Image: Troubled by actions of molester the girl left school (Source: Social Media)

उधमसिंह नगर: नाबालिग छात्रा को मनचले युवक की अश्लील हरकतों से इतना परेशान होना पड़ा कि उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया। परिवार ने आरोपी पर कार्रवाई के लिए कई बार पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई कदम नहीं उठाया गया तो निराश परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

Troubled by actions of molester the girl left school

जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के आईटीआई थाना क्षेत्र की एक महिला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। रोजाना स्कूल आते-जाते समय कॉलोनी का ही एक युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करता है और फब्तियां कसता है। छात्रा ने लगातार डर और मानसिक दबाव के कारण स्कूल जाना छोड़ दिया। परिवार ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे रिश्तेदारी में भेज दिया, लेकिन आरोपी वहां भी बाज नहीं आया — वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर धमकियां दे रहा है और छात्रा को डराने की कोशिश कर रहा है।

आत्मदाह करने की चेतावनी

पीड़ित छात्रा के भाई ने बताया कि बीते जुलाई महीने में उन्होंने आईटीआई थाना पुलिस को लिखित तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। परिवार का कहना है कि यदि आरोपी के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाया गया, तो वे परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। सोमवार को पीड़ित परिवार ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर महापौर दीपक बाली से मुलाकात की और न्याय की गुहार लगाई। महापौर ने आश्वासन दिया कि वे मामले को पुलिस के उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगे।

पुलिस करेगी कार्रवाई

सीओ काशीपुर दीपक सिंह ने बताया कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया था। उन्होंने कहा, “अब मामले की जानकारी ली जा रही है। शिकायत की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। यह भी जांच की जाएगी कि थाने में रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई।”