उत्तराखंड देहरादूनRecruitment process for 587 nursing officers begins

उत्तराखंड: नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 27 नवंबर से ऐसे करें आवेदन

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने नर्सिंग अधिकारियों के 587 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे..

Nursing Officer Recruitment: Recruitment process for 587 nursing officers begins
Image: Recruitment process for 587 nursing officers begins (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही 587 नर्सिंग अधिकारी के पदों पर भर्ती होने जा रही है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रस्ताव पर इन पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। चयन बोर्ड द्वारा सोमवार को इन रिक्त पदों की आधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है।

Recruitment process for 587 nursing officers begins

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राजकीय मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग अधिकारियों के कुल 587 पदों में से 480 पद हरिद्वार और पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेजों के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 107 पद बैकलॉग श्रेणी के हैं। चयन बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधार पर संपन्न की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, इस भर्ती से मेडिकल कॉलेजों में नर्सिंग सेवाओं को नई ताकत मिलेगी और रोगियों की देखभाल की गुणवत्ता में महत्वपूर्ण सुधार होगा। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के सभी चिकित्सा संस्थानों में आवश्यक मानव संसाधन उपलब्ध रहते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए।

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि :- 17 नवंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि :- 27 नवंबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि :- 17 दिसंबर 2025

पदों का विवरण

नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिप्लोमाधारक :- 336 पद
नर्सिंग अधिकारी (महिला) डिग्रीधारक :- 144 पद,
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिप्लोमाधारक :- 75 पद,
नर्सिंग अधिकारी (पुरुष) डिग्रीधारक :- 32 पद,

आधिकारिक वेबसाइट

इस भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आगामी 27 नवम्बर से चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.ukmssb.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।