उत्तराखंड रुद्रप्रयागShort film Alaknanda Tu-Main Bhagirathi selected for Brampton

Uttarakhand: ब्रैम्पटन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 'अलकनंदा तू, मैं भागीरथी'.. जानिये खास बातें

साल 2026 में कनाडा में होने वाले ब्रैम्पटन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 'अलकनंदा तू, मैं भागीरथी' का चयन किया गया है। अभिनेता-निर्देशक शुभम सेमवाल की शार्ट फिल्म की ख़ास बातें जानिये..

Alaknanda Tu Main Bhagirathi: Short film Alaknanda Tu-Main Bhagirathi selected for Brampton
Image: Short film Alaknanda Tu-Main Bhagirathi selected for Brampton (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के कई युवा, फिल्म मेकिंग में पहाड़ का नाम रौशन कर रहे हैं। रुद्रप्रयाग जिले के ऐसे ही एक युवा हैं शुभम सेमवाल। अभिनेता और निर्देशक शुभम सेमवाल की शॉर्ट फिल्म 'अलकनंदा तू, मैं भागीरथी' का चयन ब्रैम्पटन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में हुआ है।

Short film Alaknanda Tu-Main Bhagirathi selected for Brampton

पहाड़ के रहवासी अभिनेता और निर्देशक शुभम सेमवाल की शार्ट फिल्म 'अलकनंदा तू-मैं भागीरथी' ने कई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में ख्याति प्राप्त की है। हाल ही में, अगले साल 2026 में कनाडा होने वाले ब्रैम्पटन इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल में 'अलकनंदा तू, मैं भागीरथी' का चयन किया गया है। फिल्म को अब तक कम से कम पांच अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल्स में बेस्ट शार्ट फिल्म का अवार्ड मिल चुका है। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शूट हुई और कई अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड जीत चुकी इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक हैं, आने वाले वर्ष 2026 में यह शार्ट फिल्म आम दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

  • अनुपम खेर के Actor Prepares से पासआउट हैं शुभम

    Shubham Semwal's Alaknanda Tu main Bhagirathi
    1/ 1

    शुभम सेमवाल, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के छोटे से गाँव नौगांव तिमली बड़मा में 21 अक्टूबर 1999 को जन्मे, आज भारतीय सिनेमा के उभरते सितारे हैं। बचपन से ही फिल्में देखने और कहानियां गढ़ने के शौकीन शुभम ने 14 साल की उम्र में थिएटर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद मुंबई स्थित अनुपम खेर के Actor Prepares से स्क्रीनराइटिंग में डिप्लोमा किया। इसके बाद देहरादून से अंग्रेजी साहित्य में स्नातक किया है। शुभम की फिल्म "खोली का गणेश" इसी साल कुछ समय पहले रिलीज़ हुई, फिल्म ने जनता के साथ-साथ फिल्म-क्रिटिक की भी तारीफें बटोरी थीं। 'अलकनंदा तू, मैं भागीरथी' शुभम की दूसरी फिल्म है और फिल्म को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भी खूब सराहना मिल रही है।