उत्तराखंड चमोलीTeacher sexually abused students in Chamoli

चमोली में UP के शिक्षक यूनुस अंसारी की घिनौनी हरकत, छात्र और छात्रा के साथ यौन शोषण और दुष्कर्म

आरोपी ने बताया था कि उसने कक्षा 7 के एक छात्र के साथ यौन शोषण और कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने ऐसी हरकतें सिर्फ स्कूल परिसर में ही नहीं, बल्कि ट्यूशन पढ़ाते समय भी की थीं।

Teacher abused students: Teacher sexually abused students in Chamoli
Image: Teacher sexually abused students in Chamoli (Source: Social Media)

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी इंटर कॉलेज में कार्यरत अतिथि शिक्षक पर छात्र-छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर स्कूल प्रशासन ने आरोपी शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटा दिया, जिसके बाद से वह फरार बताया जा रहा है।

Teacher sexually abused students in Chamoli

खंड शिक्षा अधिकारी पंकज उप्रेती ने बताया कि आरोपी शिक्षक यूनुस अंसारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद का निवासी है। वर्तमान में वह चमोली जिले के दशोली ब्लॉक स्थित एक राजकीय इंटर कॉलेज में अतिथि शिक्षक के रूप में राजनीति विज्ञान पढ़ा रहा था। बीते 26 नवंबर को स्कूल प्रधानाचार्य द्वारा लिखित सूचना दी गई थी कि कई अभिभावकों ने अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर छात्राओं और छात्रों के साथ यौन दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए हैं। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति और अभिभावक संघ की संयुक्त बैठक बुलाई गई, जिसमें आरोपी शिक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इसके बाद प्रधानाचार्य ने अंसारी को तत्काल विद्यालय से निष्कासित करने का निर्णय लिया।

स्कूल और ट्यूशन में करता था घिनौनी हरकत

प्रधानाचार्य ने खंड शिक्षा अधिकारी को जानकारी दी थी कि पूछताछ में आरोपी यूनुस अंसारी ने अपना गुनाह स्वीकार किया था। आरोपी ने बताया था कि उसने कक्षा 7 के एक छात्र के साथ यौन शोषण और कक्षा 12 की एक छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोप यह भी है कि आरोपी ने ऐसी हरकतें सिर्फ स्कूल परिसर में ही नहीं, बल्कि ट्यूशन पढ़ाते समय भी की थीं। इस घटना के बाद आरोपी अतिथि शिक्षक फरार हो गया है। प्रधानाचार्या की ओर से मामले की शिकायत मिलते ही खंड शिक्षा अधिकारी ने पुलिस को तहरीर दी।

फरार आरोपी की तलाश जारी

चमोली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश है। आक्रोशित स्थानीय लोग और हिंदू संगठनों ने मांग की है कि आरोपी शिक्षक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि अगर पुलिस ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।