उत्तराखंड देहरादूनRecruitment for 57 posts in various departments of Uttarakhand

UKSSSC: उत्तराखंड के कई विभागों में 57 पदों पर भर्ती, 10 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू.. जानिए डिटेल

UKSSSC की ओर से उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Recruitment for 57 posts: Recruitment for 57 posts in various departments of Uttarakhand
Image: Recruitment for 57 posts in various departments of Uttarakhand (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

Recruitment for 57 posts in various departments of Uttarakhand

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में कई महत्वपूर्ण तकनीकी और प्रशासनिक पद शामिल हैं, जिनमें मनोवैज्ञानिक, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, प्रशिक्षक, अनुदेशक, कैमरा मैन, फोटो कॉपी मशीन ऑपरेटर, तथा जूनियर तकनीकी सहायक जैसी अलग-अलग श्रेणियों के पद सम्मिलित हैं।

10 दिसंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर 2025 से प्रारंभ होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 दिसंबर 2025 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने का अवसर भी दिया जाएगा, जिसके लिए 3 जनवरी से 5 जनवरी 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।

अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें

भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत लिखित परीक्षा का आयोजन 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित है। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में अलग से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार पदवार योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, पाठ्यक्रम तथा अन्य आवश्यक विवरण आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में देख सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि आवेदन करने से पूर्व अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रक्रिया पूर्ण करें।