उत्तराखंड कोटद्वारCM Yogi Adityanath reached in Uttarakhand

उत्तराखंड में सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में की आराधना.. गदगद हुए साधु-संत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धबली बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।

CM Yogi Adityanath: CM Yogi Adityanath reached in Uttarakhand
Image: CM Yogi Adityanath reached in Uttarakhand (Source: Social Media)

कोटद्वार: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को उत्तराखंड के कोटद्वार पहुंचे, जहाँ उन्होंने प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर में जाकर सिद्धबली बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके आगमन पर इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, सिद्धबली मंदिर परिसर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

CM Yogi Adityanath reached in Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर ने आज रविवार को कोटद्वार के ग्रास्टनगंज स्थित हेलीपैड पर लैंडिंग की। हैलीपैड पर उतरने के बाद वे कार से सीधे सिद्धबली मंदिर पहुंचे। सिद्धबली मंदिर परिसर में उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंदिर प्रांगण में पहुंचने पर लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्थानीय साधु-संतों और मंदिर प्रशासन ने भी परंपरागत तरीके से उनका अभिनंदन किया।

  • शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना

    CM Yogi Adityanath
    1/ 2

    मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर में प्रवेश कर शांत वातावरण में पूजा-अर्चना की। उन्होंने सिद्धबली बाबा के समक्ष प्रदेश की शांति, समृद्धि और जन-कल्याण की कामना की। इस दौरान मंदिर क्षेत्र में मौजूद श्रद्धालु सीएम के दर्शन के लिए उत्साहित दिखाई दिए।

  • मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    CM Yogi Adityanath in Uttarakhand
    2/ 2

    सीएम योगी की यात्रा के चलते सिद्धबली मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाए रखा ताकि कोई असुविधा न हो। इसके साथ मार्गों पर यातायात का विशेष प्रबंधन किया गया।