उत्तराखंड देहरादूनUttarakhand Weather Update 8 December 2025

Uttarakhand Weather Update:आज इन 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, पहाड़ से मैदान तक बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने आज सोमवार 8 दिसम्बर को उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update: Uttarakhand Weather Update 8 December 2025
Image: Uttarakhand Weather Update 8 December 2025 (Source: Social Media)

देहरादून: उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने आज प्रदेश में पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

Uttarakhand Weather Update 8 December 2025

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शीतलहर चलने और पाला पड़ने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने से यातायात बाधित हो रही है। प्रदेश में ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही ने ठिठुरन बढ़ा दी है। उत्तराखंड में आज 8 दिसम्बर को मौसम बेहद ठंडा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून ने इसके लिए विशेष अलर्ट जारी किया है और प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बहुत ठंडा होने की चेतावनी दी है। आज सोमवार 8 दिसम्बर को उत्तराखंड के पांच जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम का पूर्वानुमान

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज सोमवार यानि 8 दिसम्बर को उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। इन तीनों जिलों के 3,200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की अधिक संभावना है। इन जिलों में बारिश और बर्फबारी होने के बाद पूरे राज्य में शीतलहर तेज होने की आशंका है। वहीं प्रदेश के बाकी जिलों में आज सोमवार को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कल 9 दिसंबर से 13 दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा। आने वाले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। इसके बाद अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक गिर सकता है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। हरिद्वार का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रुद्रपुर में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस है। काशीपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।