रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले के छोटे से गाँव कोठगी के होनहार युवा अभिषेक नेगी (जग्गी) ने वह मुकाम हासिल किया है, जिसका सपना देशभर के लाखों युवा देखते हैं। इंडियन मिलिट्री अकादमी (IMA) देहरादून की अंतिम मेरिट सूची में अभिषेक ने ऑल इंडिया रैंक 6 प्राप्त की है, जिससे पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
Abhishek Negi secured All India Rank 6 in IMA 2026 batch
अभिषेक ने पहाड़ के कठिन मौसम, मुश्किल हालात और लगातार चुनौतियों के बीच अपनी मेहनत जारी रखी और आखिरकार खुद को साबित किया। परीक्षा, ट्रेनिंग और हर मूल्यांकन को उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और अनुशासन के साथ पास किया। इन्हीं प्रयासों का परिणाम हुआ कि उनका चयन IMA (भारतीय सैन्य अकादमी ) देहरादून के 1 जनवरी 2026 बैच में हुआ है, जहाँ से भविष्य के अफ़सर तैयार होते हैं।
गांव की साधारण पृष्ठभूमि से शुरू हुआ सफर
अभिषेक की शुरुआती शिक्षा उनके गाँव में ही हुई। एक साधारण ग्रामीण परिवेश से उठकर राष्ट्रीय स्तर की मेरिट सूची में जगह बनाना अभिषेक की कड़ी मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को दर्शाता है। अभिषेक की बेसिक शिक्षा गांव से ही हुई, 10वीं तक की पढ़ाई सेक्रेड हार्ट स्कूल घोलतीर रुद्रप्रयाग से की उसके बाद 12th एसजीआरआर देहरादून से किया।
कोठगी गांव में जश्न का माहौल
अभिषेक की मेरिट लिस्ट में शानदार उपलब्धि की खबर जैसे ही गाँव पहुँची, परिवार सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित लोगों ने इसे पहाड़ के युवाओं के लिए प्रेरणा बताया और अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उत्तराखंड के सुदूर कोठगी गांव के बेटे अभिषेक को राज्य समीक्षा की और से बधाई, ऐसे ही मेहनत करते रहो, पहाड़ का नाम रौशन करो। शाबाश।