उत्तराखंड रुद्रप्रयागRudraprayag MLA Bharat Singh Chaudhary controversial video

रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी का विवादित बयान, सोशल मीडिया पर वायरल.. Video

रुद्रप्रयाग से BJP MLA भरत सिंह चौधरी का अधिकारियों को लेकर दिया गया एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में उनके तीखे शब्दों और कांग्रेस नेता पर टिप्पणी के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही

MLA भरत सिंह चौधरी: Rudraprayag MLA Bharat Singh Chaudhary controversial video
Image: Rudraprayag MLA Bharat Singh Chaudhary controversial video (Source: Social Media)

रुद्रप्रयाग: भाजपा विधायक भरत सिंह चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल क्लिप में विधायक द्वारा अधिकारियों को लेकर दिए गए विवादित और तीखे बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है और मामला सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

Rudraprayag MLA Bharat Singh Chaudhary controversial video

वीडियो में साफ तौर पर सुना जा सकता है कि विधायक भरत सिंह चौधरी अधिकारियों को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इसे अमर्यादित भाषा बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे सख्त प्रशासनिक रवैया मानकर अलग नजरिए से देख रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद यह मुद्दा अब केवल स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया है।

अधिकारियों को कही बात पर विवाद, हरक पर भी साधा निशाना

वायरल वीडियो में विधायक भरत सिंह चौधरी सिर्फ अधिकारियों पर ही नहीं, बल्कि कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर भी टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बयान के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया की संभावना भी बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह मामला राजनीतिक बयानबाजी का रूप ले सकता है।

सोशल मीडिया पर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं

वीडियो वायरल होने के बाद फेसबुक, एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इस पर लगातार कमेंट और शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने सार्वजनिक मंच पर इस तरह के शब्दों के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि नेताओं को जिम्मेदारी के साथ भाषा का प्रयोग करना चाहिए। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जनता की प्रतिक्रियाएं लगातार बढ़ रही हैं और यह मामला चर्चा में बना हुआ है। आप भी देखिये विडियो..

सब्सक्राइब करें: